हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के बहादुरगढ़ से एस एन कश्यप ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि इस समय श्रमिकों की दयनीय स्थिति है। श्रमिकों की मज़बूरी होती है कि वो ठेकेदार के नीचे काम करें क्योंकि कंपनियों में 75 से 80 प्रतिशत काम ठेकेदारों के माध्यम से ही करवाया जाता है। अगर ठेकेदार को काम नहीं मिलेगा तो श्रमिकों की भी छुट्टी रहेगी और उस वक़्त का वेतन श्रमिकों को नहीं मिलता है