हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के बहादुरगढ़ से मनोहर लाल कश्यप ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि लॉक डाउन में काम बंद थे लेकिन अब थोड़ी बहुत कार्य चल रहा है। श्रमिकों की भर्ती भी की गई लेकिन उनकी हाज़री में नाम नहीं लिखा जाता। दिन भर मेहनत वाले काम करवाते है व उनका शोषण इस प्रकार करते है कि श्रमिक खुद ही कंपनी छोड़ दे। और जब श्रमिक अपने काम के पैसे के लिए आते है तो उन्हें मेहनताना नहीं दिया जाता है।