हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के बहादुरगढ़ से सतरोहन लाल कश्यप ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि अभी की स्थिति में कम्पनियाँ का परिचालन शुरू तो हुआ लेकिन कंपनियों में काम की कमी है। बहुत से प्रवासी श्रमिक वापस शहर को लौटे पर काम नहीं मिलने के कारण वो अभी सड़कों पर ही भटक रहे है। कुछ कंपनियों में टीकाकरण का भी काम चल रहा है। इसमें जिन श्रमिकों के पास आधार नहीं है उन्हें कंपनियों से निकालने का बहाना मिल जा रहा है। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर...