हरियाणा राज्य से रवि की साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से श्रमिक रंजीत से हुई। रंजीत कहते है कि अब उन्हें नौकरी नहीं मिल रहा है इसलिए वो वापस अपने गांव जा कर गोलगप्पे का व्यापार करना चाहते है। मानेसर में उनसे रूम का किराया भी वसूल लिया गया अब उनके पास पैसे नहीं है इसलिए गांव से ही पैसे मंगवा कर वापस जाएगें। अभी कंपनी से रिजाइन डेट नहीं मिला इस कारण पीएफ की समस्या हो रही है। गांव वापस जाकर ही पीएफ निकलवाने का प्रयास करेंगे और पैसे निकल जाएगे तो उसी से अपना व्यापार करेंगे
