बहादुरगढ़, हरियाणा से एस एन कश्यप साझा मंच मोबाईल वाणी के माध्यम से एक महिला श्रमिक नेहा से बात कर रहे हैं, जो बता रही हैं कि लॉक डाउन से पहले इन्हें साढ़े नौ हज़ार रुपए वेतन मिलता था और अब नौ हज़ार। इसलिए इन्होंने अपना पीएफ़-ईएसआई कटवाना बंद कर दिया, क्योंकि इतने कम वेतन में घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया था।
