दिल्ली हरियाणा एनसीआर बहादुरगढ़ से सतरोहन लाल कश्यप साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि लोक डाउन के बाद कंपनियों में श्रमिकों की स्थिति ख़राब है। सरकार और राज्य सरकारों ने उन कंपनियों को चालू करने के निर्देशित दिया जो सतप्रतिशत नियमों का पालन करें। जिसके तहत श्रमिकों के थर्मल स्क्रीनिंग ग्लब्ज़ ,मास्क,सेनिटाइज़र इस के साथ साथ कंपनी द्वारा निजी वाहनों से श्रमिकों को आने-जाने की सुविधाएं सुलभ करवाना आदि। कुछ दिनों तक कंपनियों ने इन नियमों का पालन किया लेकिन बीते 1 महीने के उपरांत आज धीरे-धीरे करके सारी कंपनियां उन सुविधाओं को मजदूरों से वंचित कर रही है।
