दिल्ली एनसीआर के मानेसर से राज साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि मारुती कंपनी के द्वारा आरओ पलांट लगाया गया था। यह पलांट ख़राब चल रही थी और ठंडे पानी की समस्या उत्पन्न हो गई थी। राज ने 29 /06 /2020 को इस खबर को रिकॉर्ड किया था। जिसके बाद इस खबर को प्रसारित किया गया। साथ ही सरपंच और नगर निगम को सुनाया गया। जिसके बाद अचानक से इसे ठीक कर दिया गया और ठंडा पानी की उपलब्धि भी होने लगी। इसके लिए वे काफी खुश हुए और साझा मंच को दिल से धन्यवाद व्यक्त किया।