हरियाण के बहदुरगढ़ से डॉ वी के लवकुश ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि कोरोना वायरस फैलने से रोकने के लिए किए गए देशव्यापी लाॅक डाउन के कारण हरियाणा के एनसीआर क्षेत्र से मजदूर भारी संख्या में परिवार के साथ पलायन कर रहे हैं। इसी पलायन को रोकने के लिए मोक्ष सेवा संस्था के द्वारा बहदुरगढ़ में रोटी बैंक बनाया गया है।
