दिल्ली एनसीआर से हमारे संवाददाता हशमत अली ने सुखदेव जी के साथ बातचीत की। इस बातचीत में सुखदेव जी ने बताया कि वे यूपी के रहने वाले हैं और तत्काल में दिल्ली में रह कर सिलाई का काम करते हैं।कम्पनी द्वारा वेतन नगद दिया जाता जो काफी अच्छा है। राजधानी में रहने पर सबसे अधिक समस्या पानी और प्रदुषण की है। जिसपर सरकार को ध्यान देने की आवश्यक्ता है। क्योंकि सरकार यह बात कहती है, कि जनता को नि:शुल्क पानी मिलेगा। पर ऐसा कुछ देखने को नहीं मिलता है।दिल्ली में पानी बहुत ही गन्दा आता है जो स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक है।