Transcript Unavailable.
जिला गिरिडीह के चंदरपुरा प्रखंड से कैलाश गिरी जी ने झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से अन्ना हज़ारे जी से प्रश्न पूछा कि क्या जन लोकपाल बिल के आ जाने से भ्रष्टाचार पूरी तरह से ख़त्म जायगा? और साथ ही नम्रतापूर्वक अपने विचार रखने को कहा।
धनबाद,गोविंदपुर से दिलीप कुमार राइ मोबाइल वाणी के माध्यम से अन्ना जी से कुछ सवाल करना चाहते है। (i) बिमा लोकपाल बिल पास होने पे क्या भ्रस्टाचार खत्म हो जायेगा ? (ii) संविधान में उल्लेख सभी धाराओ शक्ति से लागु करने के लिए क्यू आन्दोलन नही करते है ? (iii) सरकारी नौकरी करने वाले अपने बच्चो को सरकारी स्कूल में पढाए ,सरकारी अस्पताल में इलाज कराये इसके लिए कब से आन्दोलन करेंगे ? (iv) आरोपी चिट फण्ड कंपनीयो को सीधे साधे गरीबो जनता को लुटने का लाइसेंस क्यू देती है ? (V) देश के 99% संसद और विधायक आचार संहिता का उलंघन करने के बाद भी क्यों प्रशासन कुछ नही करती है ?
जिला देवघर के सारठ प्रखंड से सबीर आलम ने झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से अन्ना हजारे जी से जानना चाहते है की भ्रष्टाचार को ख़त्म करने के लिए क्या करना चाहिए
बोकारो चंदंक्यारी से गोरांग मिश्रा झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से अन्ना हजारे जी से कहना चाहते है की हम सभी इस आन्दोलन में आपके साथ है
जिला पटना से सत्येंदर सिंहा जी ने झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से श्री अन्ना हजारे जी से प्रश्न पूछा है कि जो भी व्यक्ति श्री अन्ना हजारे जी से जुड़ता है या तो वो अपनी पार्टी का निर्माण खुद कर लेता है अथवा साथ छोड़ देता है ऐसा क्यो? और साथ ही यह भी पूछा है कि भ्रष्टाचार को रोकने के लिए इनका अगला कदम क्या होगा?
जिला बोकारो के नवाडीह प्रखंड से उमेश उजागर जी झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से श्री अन्ना हजारे जी से प्रश्न पूछा है कि जिसके लिए कई महीनो अन्ना जी ने दिल्ली तथा अन्य शहरो में अनशन किया,क्या वह भ्रष्टाचार ख़त्म हो गया? और साथ ही वह यह भी जानना चाहते है की श्री अरविन्द केजरीवाल जी ने आम आदमी पार्टी बनाकर भ्रष्टाचार विरोधी कानून बनाने में श्री अन्ना हजारे जी का साथ क्यो छोड़ दिया ?
जिला बोकारो से मुमताज़ अंसारी झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से समाजसेवी अन्ना हजारे से पूछना चाहते हैं कि क्या देश में मौजूद भ्रस्टाचार को पूरी तरह ख़त्म किया जा सकता है ? समाज के साथ-साथ इस देश का कल्याण कैसे किया जा सकता है ? जब आप भ्रस्ताचार से लड़ने में सक्छाम तो क्यो आपने यह आन्दोलन बीच में ही छोड़ दिया जबकि पूरा देश आपके साथ था?
देवघर निवासी राजकुमार आलम झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से समाजसेवी अन्ना हजारे से यह जानना चाहते हैं कि अगर किसी भ्रस्ट व्यक्तिके खिलाफ शिकायत करने पर अगर जिलाउपायुक्त करवाई न करे तो क्या अन्य कोई रास्ता अपनाने का विकल्प आम आदमी के पास है ?
गिरिडीह के गान्देय निवासी राजीव रंजन यादव झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से यह जानना चाहते हैं कि अगर आगामी लोकसभा चुनाव में अन्ना हजारे की पार्टी चुनाव जीत जाती है तो क्या उनकी पार्टी देश के विकास में मदद करेगी ?
