बोकारो: लक्ष्मन कुमार ने निमियाडीह, चन्दनक्यारी बोकारो से झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि बाल विवाह न सिर्फ ग्रामीण क्षेत्रो में बल्कि शहरी क्षेत्रो में हो रही है. वे कहते हैं सभी जानते हैं कि बाल विवाह एक क़ानूनी अपराध है और इसके लिए कानून भी बनी है लेकिन कानून को कोई नही मानता है और तो और सरकार भी इसे रोकने में विफल साबित हो रही है. बाल विवाह से बच्चियो को अनेको समस्याएं झेलनी पड़ती है न सिर्फ लड़कियां बल्कि लड़के भी पढ़ाई लिखाई नही कर पाते। कम उम्र में उनके कन्धो पर बोझ डाल दिया जाता है.बाल विवाह को रोकना जरुरी है.

बोकारो:मोहम्मद मंजूर आलम अंशारी ने चन्दनक्यारी बोकारो से झारखण्ड मोबाइल वाणी को बताया कि चास प्रखंड स्थित एक तालाब में डूबने से दो स्कूली बच्चो की मौत हो गई जबकि एक को गंभीर हालत में अस्पताल में भारती कराया गया.तालाब से बच्चो के शव निकालने के क्रम में धनबादबोकारो पथ को ग्रामीणो ने दो घंटे तक जाम रखा. उसके बाद जाम हटाया गया.

Transcript Unavailable.

बोकारो: दिनेश कुमार मोदी ने चंद्रपुर, चन्दनक्यारी बोकारो से बाल विवाह के सम्बन्ध में दुलाल महतो से बातचीत किया है दुलाल महतो जी कहते हैं कि बाल विवाह नही करना चाहिए, वे कहते हैं कि बाल विवाह के लिए पूरी तरह से माता-पिता जिम्मेदार होते हैं.अत: समस्त माता-पिता से अपील करते हैं कि वे अपने बच्चो का विवाह 18 और २१ वर्ष के बाद ही करें।

बोकारो:श्यामपद दास ने चन्दनक्यारी बोकारो से बाल विवाह के सम्बन्ध में अनिल मांझी जी से बातचीत की है जिसमे वे कहते हैं कि बाल विवाह अनुचित है और इसके लिए माता-पिता दोषी हैं. बाल विवाह को रोकने की आवश्यकता है.

जिला बोकारो के चंदनकियारी प्रखंड से श्यामपद दास ने झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है.कि केंद्रीय खाद सुरक्षा लागु होने के बाद भी झारखण्ड राज्य के 11स्टेट बीपीएल परिवारो को चावल प्राप्त होने की उम्मीद की जा रही थी.केंद्रीय सरकार ने राज्य से ११ लाख गरीबो का चावल रोक दिया है.जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है.गरीबो को यह बताया गया था की १ रूपए किलो चावल दिया जाएगा।लेकिन उसकी आशा भी कम दिखाई दे रहा है.और उन्हें ३ रूपए किलो चावल दिया जा रहा है.यदि सरकार चाहे तो गरीबो को १ रुपए किलो चावल दे सकते है.क्योकि वर्षा कम होने के कारन सुखाड़ की स्थिति हो गई है.अत:झारखण्ड सरकार से अनुरोध है की गरीबो के साथ अन्याय ना करते हुवे उन्हें १रुपए किलो चावल दिया जाए.

श्याम्पत दास बोकारो चंदंक्यारी से विपुल जी कि बाटी का सम्रथन करते हुए कहते है दरगाह पुल के चौडीकरण कि जो बात है वो एक बड़ी समस्या है जिसे प्रशासन को जल्द से जल्द सुधारना चाहिए.

दिनेश कुमार मोदी झारखण्ड मोबाइल वाणी पर जानकारी दे रहे है कि नदी के किनारे आदिवासी कि जो जमींन है हर वर्ष बाढ़ कि पानी में बह जाता है और वे सरकार से अनुरोध करते है कि आदिवासी क जमींन को बचाने कि कोशिश कि जाये

जिला बोकारो के चंदनकियारी प्रखंड से श्यामपद दास साथ हेमनी देवी ने झारखण्ड मोबाइल वनो के माध्यम से बताते है.कीसमाज में शुरु से बाल विवाह चलता आ रहा है.इसपर रोक लगाने के लिए जो लड़की के माता-पिता अपने बेटी के १८उम्र से पहले शादी करवाते है.तो प्रशासन के द्वारा उस पर रोक लगने की करवाई किया जाए.

Transcript Unavailable.