Bokaro: Ramesh Kumar Maiti called from Chas, Bokaro to talk about need for rural employment generation to keep a tab on migration of labours. As search for livelihood remains the root cause for migration, if ample opportunities are available in the rural areas then nobody will opt to migrate. Hence the Government should review in the policies to create more rural employment generation to stop migration.

बोकारो: रमेश कुमार मैती ने चास, बोकारो से झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से स्त्रियों के स्वास्थ्य के सम्बन्ध में कहते हैं कि महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है.चूँकि अगर महिला स्वस्थ्य रहेगी तभी एक स्वस्थ्य बच्चे को जन्म दे पायेगी और तभी एक स्वस्थ्य समाज का निर्माण हो पायेगा. पहले महिलाओं में जागरूकता का आभाव था आज भी है लेकिन अब समय बदला है और महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का काम किया जा रहा है. अगर आज ग्रामीण परिप्रेक्ष्य की बात की जाये तो महिलाए आज भी स्वास्थ्य के प्रति पूर्ण रूप से जागरूक नही है. अत: सरकार को चाहिए की वे इस ओर और अधिक ध्यान दें.

बोकारो: रमेश कुमार मैती ने चास, बोकारो से झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि गर्मी की मौसम आते ही जगह- जगह पर पानी की समस्या उत्पन्न हो जाता है. पानी की समस्या के उत्पन्न होने के पीछे कारण है लोग अनवश्यक जल की बर्बादी करते हैं. वे कहते हैं कि जल संरक्षण हेतू सरकार क्या करती है इससे कोई माईने नही रखता है लेकिन प्रत्येक नागरिक का ये कर्तव्य होना चाहिए कि वे जल अनावश्यक दोहन न करे बल्कि जल का संरक्षण करें. अगर सभी लोग यह प्रणय ले ले की जल का संरक्षण करना बर्बादी नही तो जल की समस्या में कमी जरुर आएगी.

बोकारो: चास बोकारो से रवि-उल अंशारी ने झारखण्ड मोबाइल वाणी को बताया कि चास प्रखंड स्थित वैभव गाँव में सड़क की सुविधा नही है जिससे लोगो को काफी परेशानी हो रही है खास करके स्कूली बच्चों को बरसात के दिनों में स्कूल आने-जाने में परेशानी होती है.अत: विभाग से अपील है कि यहाँ पर सड़क निर्माण कराएँ जाएँ ताकि समस्या कम हो.

बोकारो: रमेश कुमार मैती ने चास, बोकारो से झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि आज झारखण्ड को अलग राज्य बने एक दशक से अधिक हो गया है लेकिन यहाँ पर विकास नही हो पाया है और न ही यहाँ के लोगो को कुछ खास लाभ हुआ है. आज भी यहाँ पर बेरोजगारी की समस्या व्याप्त है, सरकार द्वारा योजनाये तो लागु किये जा रहे हैं लेकिन किसी भी वर्ग के बेरोजगारों को उनके योग्यतानुसार रोजगार मुहैया नही हो पा रहा है. वर्तमान में राज्य में दहेज़ प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या, नक्सल वाद, बेरोजगारी जैसे गंभीर समस्याएँ हैं व्याप्त है.अत: सरकार को चाहिए की बिना किसी भेदभाव के सभी बेरोजगारों को कोई न कोई रोजगार मुहैया कराए ताकि इन समस्याओं से निजत मिले.

मुस्ताक अंसारी बोकारो चास से झर्खंडे मोबाइल वाणी पर बताया की बाखरी में सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था जो की आधा ही बना है जिस कारण लोगो को समस्यों का सामना करना पढ़ रहा हैं.उन्होंने झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से आग्रह किया हैं की इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाये.

Transcript Unavailable.

Download | | Get Embed Code

Transcript Unavailable.

Ramesh Kumar Maiti from Chas, Bokaro called to wish happy holi to all the listeners of JMV. He also spread the message of equality among human beings. He explained that like we do not discriminate between the colours of Holi, we shouldnot also discriminate among human beings on the basis of caste, colour or religion.

Download | | Get Embed Code

Transcript Unavailable.