बोकारो: रमेश कुमार मैती ने चास, बोकारो से झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से स्त्रियों के स्वास्थ्य के सम्बन्ध में कहते हैं कि महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है.चूँकि अगर महिला स्वस्थ्य रहेगी तभी एक स्वस्थ्य बच्चे को जन्म दे पायेगी और तभी एक स्वस्थ्य समाज का निर्माण हो पायेगा. पहले महिलाओं में जागरूकता का आभाव था आज भी है लेकिन अब समय बदला है और महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का काम किया जा रहा है. अगर आज ग्रामीण परिप्रेक्ष्य की बात की जाये तो महिलाए आज भी स्वास्थ्य के प्रति पूर्ण रूप से जागरूक नही है. अत: सरकार को चाहिए की वे इस ओर और अधिक ध्यान दें.