धनबाद: तोपचांची, धनबाद से फर्केश्वर महतो ने झारखण्ड मोबाइल वाणी पर अन्धविश्वास को लेकर एक अनुभव साझा किया है.जिसमे वे बता रहे हैं कि तोपचांची प्रखंड के चैता पंचायत के खेराबेड़ा गाँव में २२ अप्रैल १९९९ को गाँव की चरकी देवी को उनके रिश्तेदारों के द्वारा ही उन्हें डायन करार दे कर नंगे वदन पुरे गाँव में घुमाया था, और उसके मुंह में रड डालकर मैला पीलाया था.इसके बाद भी १५ दिनों तक हरिहरपुर थाना के द्वारा उनका उनका शिकायत दर्ज नही किया था. बाद में धनबाद जिला और बुनियादी साक्षरता वाहिनी के कार्य कर्ताओं के द्वारा दबाव डालने पर प्राथमिकी दर्ज किया गया.और शिविल कोर्ट में लगभग चार तक मुकदमा चला.और उनके १२ आरोपियों को ३ साल ,४ साल, ५ साल करके सजा सुनाया था. लेकिन वे लोग दबंग और पैसे वाले थे वे उन्होंने हाई कोर्ट का रुख किया.चरकी देवी इस सच्ची कहानी का जिक्र एनसीआरटी पुस्तक में किया गया है.जो गणित विषय के लेखक अनीता राम पल ने स्वयं उनके घर आकर जानकारी लिया.इस कहानी का उल्लेख तीसरी कक्षा के पुस्तक में किया गया. अत: झारखण्ड सरकार से अनुरोध है कि डायन के उन्मूलन विषय पर सहायता और सुविधा उन्हें मिलना चाहिए.

Girdhari Prasad Mahto from Topchanchi, Dhanbad called to inform the listeners of JMR that Pankaj Kumar Sinha is the newly appointed Zonal Inspector in Topchanchi.

धनबाद: तोपचांची,धनबाद से बैजनाथ महतो ने झारखण्ड मोबाइल वाणी को बताया कि २४ फरवरी को विधान सभा रांची में झारखण्ड प्रदेश पिछड़ा वर्ग का सम्मेलन किया गया.जिसमे झारखण्ड के लगभग स्सभी जिला के पिछड़ वर्ग कार्यकर्त्ता सम्मेलन में शामिल हुए.इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग कार्यकर्ताओं ने कहा कि झारखण्ड राज्य के गठन में ९०% पिछड़ा वर्गों का सहयोग रहा और आज राज्य का गठन हुए १२ साल बीत चुकें हैं लेकिन आज भी पिछड़ा वर्ग उपेक्षा का शिकार है.इस दौरान राज्य के भूतपूर्व उर्जा मंत्री श्री लालचंद महतो ने कहा कि पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिए पिछड़ा वर्ग को एक साथ होकर आगे आना होगा. इसके लिए राज्य के विभिन्न प्रखंडों में पिछड़ा जागरूकता रथ १ माह तक चलाया गायेगा.इसका सुरुआत कोडरमा जिला से ३ अप्रैल से किया जायेगा.और ५ मई को रांची में पिछड़ा वर्ग रैली का आयोजन किया गया है.

धनबाद: तोपचांची, धनबाद से गिरधारी प्रसाद महतो ने झारखण्ड मोबाइल को बताया कि तोपचांची-हटिया मैदान समीप दीनदयाल भवन में रविवार को नया सवेरा विकास केंद्र तोपचांची के द्वारा वनाधिकार कानून को लेकर जिला स्तरीय नेटवर्किंग बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में सामाजिक कार्यकर्त्ता कांशी नाथ मांझी, जगेशर हंसदा,बहिलाल हंसदा आड़ ने वनाधिकार अधिनियम के बारे में विस्तृत जानकारी दिए.

धनबाद: तोपचांची, धनबाद से गिरधारी प्रसाद महतो ने झारखण्ड मोबाइल वाणी को बताया कि आज सुबह तोपचांची प्रखंड अंतर्गत दुमदुमी के कर्मा टांड़ गाँव भगवन शिव और बजरंग बलि की प्रणय प्रतिष्ठा को लेकर एक भव्य शोभायात्रा निकली गई. शोभायात्रा कर्मा टांड़ से तोपचांची तक और पुन: तोपचांची से कर्मा टांड़ शिवमंदिर प्रांगण पंहुचा.इस शोभायात्रा में बड़ी संख्य में श्रधालुओं ने भाग लिया.

धनबाद: तोपचांची,धनबाद से बैजनाथ महतो ने झारखण्ड मोबाइल वाणी को बताया कि आज रची के मोरहाबादी मैदान में झारखण्ड सरकार द्वारा पंचायत महिला सशक्तिकरण को लेकर एक सम्मेलन का आयोजन किया गया.सम्मेलन को संबोधित करते हुए राजपाल ने कहा कि एक साथ पुरे झारखण्ड की महिला जनप्रतिनिधियों से बात करने का मौका मिला. और साथ ही पंचायत स्तर,प्रखंड स्तर जिला स्तर पंचायती राज की कमियों के बारे में जानकारी ली और जनप्रतिनिधियों को जल्द से जल्द अधिकार देने की बात कही.समाज कल्याण के सचिव ने कहा कि आज राज में बहुत सरे बच्चे कुपोषण के शिकार हैं. इस कार्यक्रम में विभिन्न विभाग के अधिकारी मौजूद थे और सभी ने अपना -अपना विचार रखें.

धनबाद:गिरधारी प्रसाद महतो ने झारखण्ड मोबाइल वाणी को बताया कि प्रखंड संसाधन केंद्र तोपचांची में तोपचांची क्षेत्र के सभी पारा शिक्षकों एवं शिक्षा मित्रों ने समय पर मानदेय भुगतान को लेकर एक बैठक किया जिसमे तोपचांची क्षेत्र के सभी पारा शिक्षकों एवं शिक्षा मित्र उपस्थित थे. इस बैठक में निर्णय लिया गया कि महीने के ५ तारिक तक उनके खातो में मानदेय भुगतान नही होने पर जोरदार आन्दोलन किया जायेगा.

Farkeshwar Mahto from Topchanchi, Dhanbad called to inform the listeners of JMR about the Pulse Polio Day. He also informed that the school students are trying to spread awareness about the Pulse Polio Campaign by organizing rallies etc.

धनबाद: तोपचांची धनबाद से झारखण्ड मोबाइल वाणी को बताया कि बाघमारा प्रखंड में आज दिनांक २२ फरवरी को पंचायत सचिवालय राजगंज में पंचायत लोक शिक्षा केन्द्रों के प्रेरकों की साप्ताहिक बैठक सम्पन्न हुई.इस बैठक में पंचायत समिति के सदस्य समरी देवी उपस्थित थी.धनबाद में चावल दिवस के अवसर पर प्रेरको से उपायुक्त ने कहा कि सभी प्रेरक ठीक तरीके से काम करें ताकि सभी लोगो को चावल मिल सके.

धनबाद: तोपचांची, धनबाद से गिरधारी प्रसाद महतो ने झारखण्ड मोबाइल को बताया कि आज से मैट्रिक और इंटर की परीक्षाएं शुरू हो गई है . परीक्षा को लेकर तोपचांची के बीबीएम कॉलेज मधुडीह,पी एचसी २ स्कूल तोपचांची,बालिका उच्च विद्यालय गोमो, आजाद हिन्द उच्च विद्यालय गोमो और विसप हाई स्कूल गोमो में परीक्षा केंद्र बनाये गए है. सही सही तरह से एवं शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न हो इसके लिए परीक्षक नियुक किये गए हैं.