गिरधारी प्रसाद महतो धनबाद तोपचांची से झारखण्ड मोबाइल वाणी पर बताया की तोपचांची प्रखंड के रथटांड में 7 दिवसीय श्री मद भागवत गीता कथा का शुभारम्भ कलश जल यात्रा के साथ हुआ.इस कार्यक्रम का शुभारम्भ वृन्दाबन से आये पंडित जयदेव महाराज जी शाम ५ बजे से देर रात तक किया.

धनबाद: तोपचांची प्रखंड अंतर्गत कर्माटाड़ से हीरालाल महतो ने झारखण्ड मोबाइल वाणी को बताया कि इस गाँव में सड़क का आभाव है जिससे लोगो को काफी परेशानी होती है. तोपचांची प्रखंड के अंतर्गत ही उपस्थित है पारसनाथ पहाड़ जहाँ पर दर्शक आते-जाते हैं लेकिन रोड के आभाव में उन्हें भी काफी परेशानी होती है खास कर बरसात के दिनों में.वे प्रशासन से अपील करते हैं कि की यहाँ पर सड़क बनाया जाये.

धनबाद: तोपचांची, धनबाद से गिरधारी प्रसाद महतो ने झारखण्ड मोबाइल को बताया कि जिला प्रशासन के आदेशानुर तोपचांची प्रखंड के पुरे ९८ पीडीएस दुकानों में २५ अप्रैल को चावल दिवस मनाया जायेगा. इस अवसर पर बीपीएल एवं लाल कार्डधारियों को ३५ रुपये में ३५ किलो अनाज वितरण किया जायेगा.

धनबाद तोपचांची से फर्केश्वर महतो जी ने झारखण्ड मोबाइल वाणी पर बताया की तोपचांची चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एवं ग्रामीणों ने धनबाद के उपायुक्त के पास तोपचांची बाजार को उजड़ने से बचाने की अपील की. फर्केश्वर जी ने बताया की दिनांक २३ अप्रैल को उपायुक्त के द्वारा तोपचांची बाजार का निरिक्षण कर फोर लेन सड़क की योजना पास की गयी जिससे इस बाजार के अस्तित्व पर खतरा आ गया एवं कई लोगो की बेरोजगारी की समस्या भी सामने आ गयी.ग्रामीणों के उपायुक्त महोदय को इस सड़क के बन्ने से होने वाली कठिनाइयों के बारे में बताया जिसे सुन इस समस्या के निराकरण की बात कही.

गिरधारी प्रसाद महतो तोपचांची धनबाद से झारखण्ड मोबाइल वाणी पर बताया की ग्राम सिधाबार में भगवतगीता ज्ञान महा यज्ञ का आयोजन २६ अप्रैल से २ मई तक ग्राम के कालो मंदिर के प्रांगन में किया गया हैं.उत्तर प्रदेश वृन्दाबन के प्रख्यात कथावाचक ब्रजेश्वर जी महाराज सुबह एवं शाम कथा का वाचन करेंगे. इस कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के साथ होगी एवं समाप्ति हवन के साथ होगी.

धनबाद: तोपचांची, धनबाद से फर्केश्वार महतो ने झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से विस्थापन पर जानकारी दी है जिसमे उन्होंने बताया है कि आजसू पार्टी के एक पत्रिका मुख्य पत्र २२ जून २०१० के अनुसार झारखण्ड में हर चौथा व्यक्ति विस्थापन का शिकार है.अनुमान यह भी है विस्थापन के दंश झेल रहे व्यक्तियों में हर चौथा व्यक्ति आदिवासी है.राज्य में विकास के नाम पर अब तक ६५.५ लाख प्रभावित हुयें हैं.उनमे से खनन के कारण २५.५ और कारखानों के करण १२.५ लाख लोग विस्थापित हुए है, बड़े बंधो के निर्माण के करण १६.४ लाख, वन्यजीवों संरक्षण एवं अन्य कार्यों के करण ११ लाख लोग विस्थापित है.अनुमान है तीन बड़ी परियोजनाए हैं जिनसे १.५ लोग विस्थापित होंगे और गिर पर के आंकड़े के अनुसार ३ लख ये सभी योजनाये निर्माणाधीन है.तो वाशी स्वर्ण रेखा परियोजना के लिए 85 हज़ार एकड़ जमीं का अधिग्रहण किया गया.बोकारो परियोजना के लिएँ 45112 एकड़ जमीं अधिग्रहण होगा. एचईसी के लिए 8700,बोकारो इस्पात के लिए ३४२२७ दामोदर घटी के लिए २८ लाख ८७ हज़ार ३ सौ ९१ एकड़,औधोगित क्षेत्र के ३२४०० और तेनुघट परियोना के लिए ९७८४३ एकड़ इतना ही नही बोकारो जिला में विभिन्न योजनाओं के लिए ४२१३० एकड़ जमीन अधिग्रहण किया गया.इतने बड़े संख्या में लोगो ककी जमीं को अधिग्रहण किया गया लोग विस्थापित हुए इसके बाद भी लोगो को न तो मुवाजा मिला और न इसका सही लाभ

Dhanbad: Girdhari Prasad Mahto called from Topchanchi, Dhanbad to update about the Ram Navami celebration in the region with huge fanfare. He informed that on Friday Ram Navami celebration has been witnessed in Bajrang Bali temples in many villages including Topchanchi Bazaar, Srirampur, Maantaha, Dumdumi, Chittarpur and other villages from the region. Devotees installed flags in the temples, worshiped and gave temple offerings to visitors and also participated in rallies.

फर्केश्वर महतो तोपचांची धनबाद से झारखण्ड मोबाइल वाणी पर बताया की पंचायत चैता के खेराबैरा गाव में बबलू महतो की आकस्मिक मृत्यु हो जाने से रामनवमी पर्व को स्थगित कर दिया गया. ग्रामीणों की ओर से निर्णय लिया गया की आगामी दिनांक २३ अप्रैल को गावं के सभी घरो एवं मंदिरों में पूजा पाठ किया जायेगा. इसकी जानकारी ग्राम महतो श्री सुरेश कुमार महतो ने दी.

धनबाद: गिरधारी प्रसाद महतो ने तोपचांची, धनबाद से झारखण्ड मोबाइल वाणी को बताया कि विधायक मथुरा पसाद महतो एवं हाजी हुसैन अंशारी ने संयुक्त रूप से अल्पसंख्यक छात्राओं के लिए धनबाद के लेदाटांड़ स्थित सिरदोस नगर में जामिया-उमेद-सलमा बालिका उच्च विद्यालय में एक छात्रावास का उद्घाटन किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा की शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ा होने के कारण अल्पसंख्यकों का विकास नही हो पा रहा है यह छात्रावास अल्पसंख्यक छात्राओं के विकास के नील का पत्थर साबित होगा.

Transcript Unavailable.