Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग ज़िला से टेक नारायण प्रसाद झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से 'मेरा मुखिया कैसा हो ' कार्यक्रम के तहत कहते है कि मुखिया को शिक्षित और ईमानदार होना चाहिए जो वोट के लिए लोगों को मांस मदिरा का मोह न दे। गाँव -टोले के जो भी वार्ड सदस्य होते है उन्हें अपने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को देखते हुए ,ग्राम सभा में उनकी समस्या को पेश करनी चाहिए। बिना रिश्वत लिए बुनियादी सुविधाओं को ग्रामीणों तक पहुँचाने की ज़िम्मेदारी मुखिया की होनी चाहिए। ग्रामीणों तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने की बात हो चाहे ग्रामीण विकास की बिना रिश्वत दिए कोई कार्य नहीं होता। देखा जाता है कि भ्रष्टाचारी के कारण संपन्न परिवारों को ही योजनाओं का लाभ मिलता है और गरीब लाभुक परिवार लाभ पाने से वंचित रह जाते है। इसलिए मुखिया को ऐसा होना चाहिए कि लाभुकों को सारी योजनाओं का उचित लाभ ईमानदारी के साथ प्रदान कराए।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
मोबाइल वाणी की खबर का हुआ असर- 30 नए विशेष दाल भात केंद्रों में नि:शुल्क कराई जाएगी भोजन की व्यवस्था
झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग़ जिला से ऐजाज आलम मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण पूरे देश में लॉक डाउन घोषित कर दिया गया है। जिस कारण हज़ारीबाग़ जिले में सोशल डिस्टेंसिंग के तहत सभी लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं।लेकिन ऐसे में दिहाड़ी मजदूरों और रोजमर्रा के कामकाज पर गुजर-बसर करने वाले गरीब परिवारों के बीच खाने पीने की समस्या उत्पन्न हो चुकी है। कई लोग तो भुखमरी की समस्या से जूझ रहे हैं। इन्हीं समस्याओं को लेकर ऐजाज आलम द्वारा 01/04/2020 को मोबाइल वाणी पर यह ख़बर प्रसारित किया गया। साथ ही इस खबर को जिला अधिकारी एवं सम्बंधित पदाधिकारियों को फॉरवर्ड भी किया गया। जिसका असर यह देखने को मिला कि हज़ारीबाग़ जिला प्रशासन आपूर्ति शाखा ने पहल करते हुए 30 नए विशेष दाल भात केंद्र खोलने का निर्देश दिया।साथ ही जिला प्रशासन इन केन्द्रो के संचालकों को 1 रूपए प्रति किलो के दर से चावल भी उपलब्ध कराया।तथा प्रत्येक दिन दो सौ लोगों के लिए चावल,चना,सोयाबीन इत्यादि मुफ्त में दिए जाने का ऐलान भी किया और गरीब,बेघर,असहाय,बुजुर्ग,राहगीरों इत्यादि लोगों को इन केंद्रों में दोपहर और रात में निःशुल्क भोजन कराए जाने का आदेश दिया है।
झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग ज़िला से एजाज़ ने झारखंड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि इस समय वैश्विक महामारी कोरोना कोविड-19 के कारण पूरा देश लॉकडाउन के दौर से गुजर रहा है।ऐसे में कई गरीब परिवारों के सामने आर्थिक तंगी एक चुनौती बन कर खड़ा है।केंद्र सरकार और राज्य सरकार भी अपनी ओर से भरपूर प्रयास कर रही है कि किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की असुविधा ना हो। ऐसे में हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने भी तय किया है कि चाहे परिस्थितियां जैसी भी हों उनके विधानसभा क्षेत्र का कोई भी परिवार भूखा नहीं सोएगा।इसी क्रम में आज अपने सहयोगियों के साथ चावल,दाल आटा सहित अन्य खाद्य वस्तुओं को अलग-अलग पैक कर अपने विधानसभा अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंदों के बीच वितरित किया जा रहा है।
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को रोकने के लिए तथा कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम और सुरक्षा के मद्देनजर पूरे देश भर में 21 दिनों का लॉक डाउन घोषित किया गया है क्योंकि कोरोना वायरस के संक्रमण के चक्र को तोड़ने के लिए सबसे सहज उपाय यही है कि इस दौरान ज्यादा से ज्यादा सोशल डिस्टेंसिंग को अपनाया जाए ताकि इसके संक्रमण को रोकने में कारगर साबित हो इस दौरान लोगों से भीड़भाड़ वाले इलाकों से दूरी बनाए रखने की और इस संक्रमण के रोकने के लिए अपने अपने घरों में रहने की अपील की गई है इस दौरान आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति जिसमें राशन की दुकान है दवाई की दुकानें पैथोलैब मांस मछली फल सब्जी की दुकाने बैंक एटीएम पेट्रोल सीएनजी पंप सेवा के साथ-साथ इंटरनेट सेवाएं जारी रहेंगी इसके अलावा जरूरी सामान की होम डिलीवरी भी जारी रहेगी साथ ही बिजली विभाग जल एवं स्वच्छता विभाग भी काम करते रहेंगे बताते चलें कि इस दौरान आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं के लिए परिवहन को अनुमति मिलेगी। फिलहाल एहतियात बरतें क्योंकि सतर्क रहेंगे तो ही सुरक्षित रहेंगे खुद के साथ-साथ लोगों को भी जागरूक करें खुद भी बचें और लोगों को भी इस संक्रमण से बचाएं
झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग ज़िला से टेकनारायण प्रसाद खुश्वाहा ने झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि कोरोना वायरस से सबसे ज़्यादा उन वर्ग के लोग प्रभावित होंगे जो प्रतिदिन कमाते और खाते है। इस कारण उनकी आर्थिक व्यवस्था पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ सकता है। प्रशासन को इन लोगों पर ध्यान देना चाहिए और दैनिक उपयोग की सारी सुविधाए मुहैय्या करवानी चाहिए
झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग़ जिला से टेक नारायण मोबाइल वाणी के माध्यम से कोरोना वायरस पर आधारित एक कविता की पेशकश कर रहे हैं

Comments
Transcript Unavailable.
Nov. 8, 2020, 11:31 p.m. | Location: 10: JH, Dhanbad, Baghmara | Tags: personal expressions