Transcript Unavailable.
जमशेदपुर से सुनील शंकर ने झारखण्ड मोबाइल वाणी को बताया कि पहले जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए समाज द्वारा लिखित शिक्षा पहचान पत्र तथा मुखिया द्वारा लिखित अनुसंसाधि चीजो की आवश्यकता होती है. और अभी नया नियम लागू हुवा है. की पांच व्यक्तिओ के पहचान पत्र शामिल चाहिए तो जातिये प्रमाण पत्र बनाया जाएगा अत:क्या यह नियम पूरे झारखण्ड में लागू गया है इसकी जानकारी दिया जाए.
जमशेदपुर से विजय नारायण झारखण्ड मोबाइल वाणी पर ये जानकारी दे रहे है की ट्रेन टिकट कैंसिल का नया नियम लागु किया गया है वो गलत है IRTC से जो E टिकेट बुक किया जाता है और तत्काल में ट्रेन छुटने के 2 घंटे के बाद T.D.R भरने का नया नियम जरी किया है . क्यूंकि जो आदमी गरीब है या जो इन्टरनेट के बारे में नहीं जान रहे है उनका पूरा पैसा चला जायेगा
पूर्वी सिंघ्भुम के जमशेदपुर के ग्राम बेको से शिशिर कुमार जी ने झारखण्ड मोबाइल वाणी के दारा यह जानना चाहते हैं की साहियाओं का मानदेय स्थाई होगा या नहीं?
पूर्वी सिंघ्भुम जमशेदपुर से झारखण्ड मोबाइल वाणी पर सिया राम जी कहते हैं की पिछले हफ्ता जमशेदपुर में ऑटो चालको को पुलिश प्रशासन के द्वारा आदेश दिया गया की वे ऑटो में ड्राइविंग सीट पर किसी यात्री को नहीं बैठाये नहीं तो उन्हें जुर्माना भरना पड़ेगा जिससे अपनी क्षति पूर्ति के लिए ऑटो किराये में वृधि कर दी जिससे यात्रियों को दुगने पैसे देने पड रहे हैं. इस सम्बन्ध में झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से ऑटो चालको के एसोसिएशन और प्रशासन से विनती करते हैं की वे इस पर विचार करे और शांतिपूर्ण समाधान निकाले.
जमशेद्पुर: डॉ अमर कुमार शर्मा ने नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड जमशेदपुर से झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि इस मौसम में आखों में गर्मी और उमस के कारन इन्फेक्शन होने की सम्भावनाये अधिक हो जाते हैं इससे बचाव का एक बहुत ही सामान्य उपाय है आँखों में समय-समय पर पानी से धोएं. और अगर इन्फेक्शन हो जाती है तो कोई अच्छा एंटीबैटिक का इस्तेमाल करें. और घरेलु स्तर पर उपचार के लिए कपड़े को अच्छे से साफ करके उससे आंख को पोछते रहें. और डॉ से सलाह जरुर लें.
अमर शर्मा पूर्वी सिंघ्भुम जमशेदपुर से झारखण्ड मोबाइल वाणी पर विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई देते हुए लोगो से आग्रह किया की सभी लोग अपने घर में एक एक तुलसी का पौधा जरुर लगाए यह पर्यावरण को बचाने के साथ बहुत सारी बिमारियों के इलाज में भी कार्य करता हैं जैसे अगर खांसी हो तो इसका काढ़ा बना कर पिने से लाभ मिलता हैं. इस तरह इसके बहुत सारे फायदे हैं.
अमर शर्मा पूर्वी सिंघ्भुम जमशेदपुर से झारखण्ड मोबाइल वाणी पर बताया की मानसून के जल्दी आने से मौसम सुहाना हो गया हैं और इस मौसम में विकलांगो के बिच खेल का आयोजन नेशनल ब्लाइंड एसोसिएशन जमशेदपुर में किया जा रहा हैं जो २१ जून से २३ जून तक संचालित होगा.इस आयोजन में 7 जिलो के खिलाडी भाग लेंगे. झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से सभी श्रीताओं को इस आयोजन में आमंत्रित किया हैं.
अमर शर्मा पूर्वी सिंघ्भुम जमशेदपुर से झारखण्ड मोबाइल वाणी पर विकलांगो की समस्या से अवगत कराते हुए बताया की रेलगाड़ियों में विकलांगो के लिए आरक्षित डब्बे होते हैं वो या तो आगे लगे होते हैं या फिर पीछे लगे होते हैं जिस कारण वो प्लेटफार्म के आगे चली जाती हैं या फिर पीछे जिस कारन उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता हैं, जिस कारण वो रेलवे विभाग से यह मांग करते हैं की इन डब्बो को बिच में लगाया जाये जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना न पड़े.
Transcript Unavailable.
