जिला बोकारो नावाडीह से मधु कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती हैं कि जीवन में कठिनाइयां हमें केवल बरबाद करने नहीं आती है।बल्कि यह हमारे अंदर छुपी शक्तियों को बाहर निकालने में हमारी मदद भी करती है।कठिनाइयों को यह जानने देना चाहिए कि हम उससे भी कठिन हैं।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
राज्य झारखण्ड के जिला बोकारो के प्रखंड नावाडीह से महावीर जी मोबाइल वाणी के माध्यम से एक खोरठा गीत पेश कर रहे है।
प्रखंड नावाडीह , जिला बोकारो ,झारखण्ड से महावीर प्रसाद महतो मोबाइल वाणी के माध्यम से एक बहुत ही खूबसूरत खोरठा गीत प्रस्तुत किया है , जो छोटानागपुर की विशेषता दर्शाता है।
बोकारो जिले के नवाडीह प्रखंड से महावीर प्रसाद महतो जी झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि यातायात नियमो को पालन अवश्य करना चाहिए क्यूँकि आये दिन सड़क पर दुर्घटनायें होती रहती है।दुर्घटना से बचने के लिए विशेष जानकारी रखने की जरुरत है। दुर्घटना से बचने के लिए शराब पीकर वाहन ना चलाये, दो या चार पहिया वाहन चलाते समय दिमाग को केंद्रित रखे, वाहन चलाते समय किसी से बात ना करे, वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट-बेल्ट का उपयोग अवश्य करे, आगे-पीछे वाहनों का ख्याल रखे, चार या दो पहिया वाहनों पर ओवर-लोड ना ले, अधिक रफ़्तार में वाहन ना चलाये, संकेत वाले चिन्हों का ख्याल रखे, रफ़्तार में वाहन से आगे ना निकले, एवं ट्रैफिक नियमो का पालन करे तभी हम और हमारा परिवार सुरक्षित रहेगा।
जिला बोकारो, प्रखंड नावाडीह से महावीर प्रसाद महतो जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि भारत एक कृषि प्रधान देश है और देश के अर्थव्यवस्था में कृषि क्षेत्र का एक बड़ा योगदान हैं।जीडीपी का 55 प्रतिशत में से 28 प्रतिशत उद्योग का जबकि 17 प्रतिशत कृषि का योगदान है।ऐसे देश में कृषि की प्राथमिकता को नहीं घटाया जाना चाहिए फिर भी यहां पर कृषि कार्य के लिए सिचाई का साधन नहीं है।यहाँ के किसान पूरी तरह मानसूनी वर्षा पर निर्भर होते हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व सरकार द्वारा वर्ष 2004 से किसानों को कृषि कार्य के लिए खाद,बीज,कृषि यंत्र आदि रियायती दरों पर देने की योजना बनाई पर आज किसानों को सही से सरकार की इस योजना का लाभ नहीं मिल पाता है
बोकारो जिले के नावाडीह प्रखंड से महावीर महतो जी झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि भ्रष्टाचार इस देश की एक बड़ी समस्या है और भ्रष्टाचारियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। झारखण्ड मोबाइल वाणी समय-समय पर तरह-तरह की भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने की प्रेरणा दे रही है।देश में बढ़ता भ्रष्टाचार एक चिंताजनक बात है। हर व्यक्ति को सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी और पारदर्शिताये बरतने की जरूरत है। प्रखंड कार्यालय, पंचायत कार्यलयो या अन्य कार्यलयों में आज सिर्फ भ्रष्टाचार का बोल-बाला है। भ्रष्टाचार को मिटाने तथा नागरिकों को अधिकार प्रदान करने के उद्देश्य से सरकार ने सूचना का अधिकार एवं मानवाधिकार अधिनियम कानून अपनाया है। सरकार को पारदर्शी भ्रष्टाचार मुक्त तथा नागरिकों को अधिकार प्रदान करने की दिशा में यह एक मुख्य कारक है। देश में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए सरकार को शक होने पर मंत्री-उपमुख्यंत्रीयों की जाँच-पड़ताल होनी चाहिए, जहाँ भी भ्रष्टाचार पाया गया वहाँ पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
Transcript Unavailable.
जिला बोकारो नावाडीह से जे.एम रंगीला जी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि झारखण्ड राज्य में पंचायत राज्य व्यवस्था का आम चुनाव हुए एक वर्ष गुजर चूका है चुकीं पंचायत राज्य व्यवस्था में सभी पदों पर 50% आरक्षण महिलाओ को दी गई है।घर की दहलीज से निकल कर महिला पंचायत की मुखिया के रूप में पंचायत के कार्यो को भली भाति संभालती हैं।साथ ही बोकारो जिले के चंद्रपुरा प्रखंड के नरा पंचायत की मुखिया मंजू देवी जी का भी यह कहना है कि वे अपने पंचायत में विकास के लिए बहुत अच्छा सोच रखीं हैं जिस तरह सबसे पहले मुखिया पदभार लेने के बाद विधवा वृद्धा पेंशन को पास करवाई,पानी की दिक्कत को देखते हुए पानी टेंकर भी खरीदी।और आज एम्बुलेंस की कमी है उसे भी जल्द ग्रामीणों एवं अधिकारियो के सहयोग से पूरा करने का सोच रखतीं हैं।