झारखण्ड राज्य के बोकारो ज़िला से जे.एम रंगीला ने झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दिनांक 5 अप्रैल 2020 को सब नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग झारखण्ड सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री दीदी किचन की शुरुआत सूबे के सभी पंचायतों में की गई है। परन्तु इस दीदी किचन में मधुमेह के रोगियों के लिए कोई भोजन की व्यवस्था नहीं की गई थी। इस संबंध में जे.एम रंगीला ने 9 अप्रैल 2020 को मोबाइल वाणी पर एक ख़बर प्रसारित की थी जिसका शीर्षक था : 'मधुमेह रोगियों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है मुख्यमंत्री दीदी किचन से '। प्रसारित करने के बाद इस ख़बर को व्हाट्सप्प व फेसबुक के माध्यम से झारखण्ड सरकार के पदाधिकारियों व मुखियाओं को सुनाया था। इस ख़बर का असर नर्रा स्थित दीदी किचन के दीदियों पर हुआ। दीदियों ने 12 अप्रैल 2020 को अपने केंद्र में पूड़ी-सब्ज़ी तथा खीर -पूड़ी का वितरण किया। पूड़ी सब्ज़ी खा कर कई मधुमेह रोगियों ने मुख्यमंत्री दीदी किचन की प्रशंसा की साथ ही मोबाइल वाणी को धन्यवाद भी ज्ञापित किया