उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से संस्कृति श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती हैं कि अक्सर ये कहा जाता है की लड़की को जमीन देने से पराया धन चला जाता है। लेकिन असल में ये सोच ही गलत है। अधिकार देना कभी भी नुकसान नहीं हो सकता और किसी का भी अधिकार छीनना गलत बात है। वो चाहे आप कोई भी बहाना देकर करें। महिलाओं को और पुरुषों को सबको अपना बराबर का अधिकार मिलना आवश्यक है
he is using keypad phone and also he studied Special school
उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से संस्कृति श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती हैं कि जब महिला के पास रिसोर्सेज होते हैं। उसकी जमीन होती है, तो वो अपनी बेटियों को पढ़ाने में ज्यादा योगदान कर पाती है। जिससे की आने वाली पीढ़ी भी सशक्त हो सके। बेटियां पढ़ सकेें आगे बढ़ सकेें। ये भी भूमि अधिकार का एक बहुत महत्वपूर्ण पहलू है। इसे भी ध्यान में रखना चाहिए आप महिलाओं को जमीन देते हैं तो केवल वो पीढ़ी आगे नहीं बढ़ेगी बल्कि आने वाली सभी पीढ़ियों को सशक्त करने का मार्ग खुलेगा
उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला से संस्कृति श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि जब भी कोई समस्या या विपत्ति आती है तो जिसके नाम से जमीन होती है मुआवज़ा भी उसी को मिलता है। गाँव में बाढ़ सूखा आने से नुक्सान हो जाता है। अगर महिलाओं के पास जमीन होता तो वो आर्थिक रूप से मज़बूत होगी और अपना भविष्य सुरक्षित कर पाएगी
उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला से संस्कृति श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि कई वर्षों से महिलाओं को जमीन देने की बात हो रही है लेकिन शहर हो या गाँव महिलाओं को जमीन दी नहीं जाती है। एक जॉइंट ओनरशिप होती है जिसमे पति पत्नी दोनों के नाम से जमीन होती है। इससे दोनों की सुरक्षा और बराबरी बनी रहती है
उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला से संस्कृति श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि जब महिला आर्थिक रूप से सुरक्षित होती है तो वो स्वास्थ्य पर भी ध्यान दे पाती है। जमीन में नाम रहने से महिला आर्थिक रूप से सुरक्षित होगी और अपने बारे में सोच पाएगी
उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला से संस्कृति श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि जब महिलाओं के नाम जमीन होती है तो घर में महिलाओं की आवाज़ ज़्यादा सुनी जाती है। घर के हर के फैसले में महिलाओं की भूमिका बढ़ती है। ये सिर्फ कागज़ का अधिकार नहीं बल्कि निर्णय लेने की शक्ति भी है
Information of general health tips
The speaker asks about admit card for remaining subjects and information about smartphone schemes for visually impaired.
He is using keypad phone
