बिहार राज्य के जिला मुंगेर से अंकित चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि बरियारपुर प्रखंड के विभिन्न टीकाकरण केंद्रो पर पांच दिनों बाद कोविड वैक्सिनेशन का कार्य प्रारंभ किया गया।जहां टीकाकरण के लिए फिलिप उच्च विद्यालय बरियारपुर,अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र कल्याणपुर, पंचायत भवन करहरिया पूर्वी व रतनपुर आदि स्थानों पर शिविर लगाया गया।जिससे ग्रामीणों में काफ़ी उत्साह देखा गया।टीकाकरण हेतु केंद्रो पर लोगों की लंबी लंबी कतारें लगी।वही इस सम्बंध में जानकारी देते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरियारपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय कुमार ने बताया कि प्रखंड के विभिन्न टीकाकरण केंद्रो पर कुल 1000 लोगों को कोविड वेक्सीन का टीका लगाया गया।जिसमें 18 से 44 आयु के 800 व 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले 200 कुल 1000 लोगों को कोविड बचाव का टीका लगाया गया।मौके पर अनेक स्वास्थ्य कर्मियों ने सहयोग किया।

अंकित चौधरी

नरेश आनंन्द

नरेश आनंन्द

बिहार राज्य के मुंगेर जिला के बरियारपुर प्रखंड से अंकित चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि एक ओर जहां सरकार आम लोगों को टीकाकरण के लिए लगातार जागरूक कर रही है, वहीं दूसरी ओर जिले में वैक्सीन की आपूर्ति में फेल साबित हो रही है। हाल यह है कि वैक्सीन के अभाव मे मंगलवार को फिलीप उच्च विद्यालय बरियारपुर के प्रांगण में टीकाकरण का कार्य पूरी तरह से ठप रहा और जानकारी के अभाव में टीका लगवाने को सत्र स्थल पर पहुंचे लाभार्थियों को मायूस होकर वापव घर लौटना पड़ा। इतना ही नहीं इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आम लोगों को किसी प्रकार की सूचना भी नहीं दी गयी है। जिसके कारण वैक्सीन लेने वाले इच्छुक लाभार्थियों के बीच उहापोह की स्थिति बनी हुई है।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय कुमार ने बताया कि एंटीजन से 225,आरटीपीसीआर से 51 व ट्रुनेट से 15 कुल 291 लोगों के स्वाव सैंपल कोविड-19 जांच के लिए लिया गया।जहां एंटीजन जांच में कोई संक्रमित नहीं पाया गया।

नरेश आनंन्द

नरेश आनंन्द

नरेश आनंद

नरेश आनंद