प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरियारपुर के प्रांगण में मंगलवार को एक दिवसीय अनमोल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन रविरंजन सिंहा के नेतृत्व में किया गया।जहां बताया गया कि अब गर्भवती महिलाओं की सेहत का राज अनमोल एप बताएगा। गर्भवती से जुड़ी सभी जांच रिपोर्ट अनमोल एप पर लोड की जाएगी, ताकि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के सही आंकड़े प्राप्त हो सकें। मोबाइल नेटवर्क नहीं होने के बावजूद ऑफलाइन मोड में भी अनमोल एप में डेटा लोड किया जा सकेगा । टीकाकरण सहित कई काम को एप से संचालित किया जाएगा। इसकी मॉनिटरिंग जिला सहित प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर अधिकारी कर सकेंगे। एप पर गर्भवती महिला और नवजात शिशु की मॉनिटरिंग की जाएगी।अनमोल एप के सफल संचालन के लिए एएनएम् को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।

प्रसिद्ध अभिनेता दिलीप कुमार जिनका जन्म 1922 में हुआ था वह 98 वर्ष की उम्र में मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में अंतिम सांस लिया 7:30 में उसका निधन हो गया फिल्मी जगत ने एक सुपरस्टार को आज खो दिया

नरेश आनंन्द

नरेश आनंन्द

बिहार राज्य के मुंगेर जिला के बरियारपुर से अंकित चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि विद्युत सब स्टेशन बरियारपुर से संबंधित क्षेत्रों में बारिश के दौरान भी निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपभोक्ताओं को मिलती रहे इसके लिए विद्युत सब स्टेशन में कार्यरत सभी कर्मियों को कनीय अभियंता सुजीत कुमार ने रेनकोट उपलब्ध कराया।अनुमंडल विद्युत अभियंता मिथलेश कुमार के द्वारा लगभग 43 मनवबलो को रेनकोट उपलब्ध कराया गया। जेई ने कर्मियों को रेनकोट उपलब्ध कराते हुए बताया कि बारिश के दौरान अक्सर देखने को मिल रहा था कि विद्युत आपूर्ति में गड़बड़ी के दौरान बारिश में कर्मी निकल नहीं पा रहे थे। जिसे देखते हुए विद्युत सब स्टेशन से संबंधित कर्मियों को सभी कर्मियों को रेनकोट उपलब्ध कराते हुए निर्देश दिया गया कि बारिश के क्रम में भी विद्युत आपूर्ति में आई गड़बड़ी को अविलंब ठीक किया जाए। इसके लिए कर्मियों को परेशानी ना हो सबों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से एवं बारिश के दौरान भी निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपभोक्ताओं को मिले के लिए रेनकोट उपलब्ध करा दिया गया है। इस क्रम में कर्मियों को अन्य कई दिशा-निर्देश भी दिए गए।

नरेश आनंन्द

नरेश आनंन्द

विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के जिला मुंगेर से अंकित चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि बरियारपुर प्रखंड के फिलिप उच्च विद्यालय व विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाकर 327 लोगों का कोविड जाँच किया गया।जहां जाँच में कोई संक्रमित नही पाया गया।वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरियारपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय कुमार ने बताया कि कोविड जाँच के लिए एंटीजन से 202,आरटीपीसीआर से 110 व ट्रुनेट से 15 कुल 327 लोगों के स्वाव जांच किया गया।