दारौंदानेता जी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती समारोह पराक्रम दिवस के रूप में मनाई जा रही है. बता दे कि नेता जी ने स्वतंत्र भारत के विचार के प्रति अपनी उग्र प्रतिबद्धता दिखाने के उन्होंने आजाद हिंद फौज का गठन कर के साहसी कदम उठाया. इस दौरान प्रखंड मुख्यालय स्थित नेता जी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर समाजसेवियों द्वारा माल्यार्पण किया गया. बताते चलें कि उनकी प्रतिमा के आसपास साफ-सफाई की गई. उसके बाद उनकी प्रतिमा को पानी से धोया गया. उसके बाद उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण समाजसेवियों द्वारा किया इस कार्यक्रम में क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजन के चीख-पुकार से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा गया। मृतक की पहचान चैनपुर ओपी क्षेत्र के रामगढ़ गांव निवासी गोपीचंद गुप्ता का 14 वर्षिय पुत्र धर्मेंद्र गुप्ता के रूप में हुई है।ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार को युवक के घर उसके बड़े पिता के लड़के का बारात जाने वाला था।युवक शुक्रवार की सुबह घर से लौवारी गांव मे मिट्टी का वर्तन लाने जा रहा था तभी नगई मोड़ के समीप मेहंदार की ओर से आ रही एक ऑटो की ठोकर से उक्त युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था।स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने सिवान रेफर कर दिया गया था जहां इलाज के दौरान शनिवार की सुबह घायल युवक कि मौत हो गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सिसवन में आबकारी विभाग अवैध शराब के विरुद्ध तबातोड़ छापेमारी कर रही है।मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को आबकारी टीम ने थाना क्षेत्र के सिसवन व घुरघाट गांव के कई घरो में छापेमारी की।बताया गया कि छापेमारी में टीम ने सैकडो लीटर शराब जब्त किया जबकि कई आरोपीयों को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।गिरफ्तार धंधेबाजों के बारे मे अभी कुछ भी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर मठिया के समीप रविवार की सुबह सरयू नदी में मछली मारने के दौरान मछुआरों के जाल में एक घड़ियाल फस गया। घड़ियाल फंसने की खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। घड़ियाल को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मिली जानकारी के अनुसार ग्यासपुर मठिया के समीप सरयू नदी में प्रतिदिन कि तरह मछुआरे जाल लगाकर मछली मारने सरयू नदी मे गए। इसी क्रम में रविवार की सुबह भी मछली पकड़ने को लेकर सरयू नदी में जाल लगाया गया जाल लगाने के क्रम में उनके जाल में घड़ियाल फस गया। जिसे मछुआरों द्वारा उसे बाहर निकाला और इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी । सूचना पाकर स्थानीय थानाध्यक्ष कुमार वैभव घटनास्थल पर पहुंचकर इसकी सूचना वन विभाग को दिए जहां पर वन विभाग के पहुंचे अधिकारियों ने घड़ियाल को अपने कब्जे में लेकर अपने साथ लेकर चले गए। सरयू नदी में घड़ियाल पाए जाने की खबर के बाद से सरयू नदी के आसपास के बसे गांव में दहशत का माहौल है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

चैनपुर ओपी क्षेत्र के चैनपुर बाजार स्थित बैंक आफ़ इंडिया के समीप रविवार की दोपहर बाइक की चोरी कर भाग रहें दो चोरो को पकड़कर लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। चोर की पिटाई की सूचना के पर पहुंची ओपी पुलिस उसे अपने साथ थाने ले आई। हालांकि उसक एक अन्य साथी मौके से बचकर भागने में सफल रहे। पकड़ा गया चोर छ्परा जिला के मांझी थाना के भलुआ गांव के चितरंजन मिश्रा के पुत्र भानू प्रताप मिश्रा व दुसरा मटियांर गांव के जितेश पाठक बताया गया है हालांकि उसके साथ रहे एक अन्य चोर वहां से भाग निकलने में सफल रहा। पकड़े गए चोरों ने भाग निकलने वाले चोर का नाम सोनू राय बताया जो एकमा थाना के भरहोपुर गांव का रहने वाला हैं।मिली जानकारी के अनुसार रविवार को ओपी क्षेत्र के बैंक ऑफ़ इंडिया के समीप स्थित सुधा मिल्क पार्लर के सामने लगी स्प्लेंडर बाइक को तीन चोर चुराने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान बाइक मालिक छितौली गांव निवासी ओसिहर यादव की नजर तीनों पर पड़ी और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया।शोर सुनकर बजार के लोगों ने बाइक चुरा रहे चोरो को पकड़ लिया ओर आक्रोशित भीड़ उसकी पिटाई करती रही। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सिसवन।प्रखंड के चैनपुर-मोरवन गांव की बेटी व संगीत शिक्षिका सोनम मिश्र के निर्देशन में फिल्मांकित देश भक्ति गीत मोरे हिन्द प्राण के आधार मोरे मितवा की धूम गणतंत्र दिवस पर मचने के लिए तैयार है।सिवान जिले की बेटी सोनम एक प्रसिद्ध नृत्यांगणा भी हैं।जिले के सीमावर्ती नवादा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की शिक्षिका सोनम के अनुसार गीत को जाने माने साहित्यकार डा जौहर शाफियावादी ने लिखा है जब कि गायन प्रसिद्ध लोक गायक रामेश्वर गोप ने किया है।सोनम के अनुसार उनके निर्देशन में फिल्माकिंत गीत को जिले से ही संचालित सोशल मिडिया का चर्चित पेज खांटी भोजपुरिया करेगा।पेज संचालक संदीप के अनुसार रघुवीर नारायण की बटोहिया गीत की थीम पर तैयार मोरे मितवा गीत को काफी पसंद किया जा रहा है।गीत के फिल्मांकन में भाग लेने वाले कलाकारों में आदित्या कुमार यादव,मनीष कुमार यादव,मोहित कुमार साह ,प्रिंस कुमार यादव,अरुण कुमार यादव,आदित कुमार पंडित ,रूबी कुमारी यादव,प्रिया कुमारी, गुड़िया कुमारी, पूनम कुमारी, शिवम कुमार पांडेय,आशीष कुमार पांडेय,मेकप आर्टिस्ट मीना कुमारी आदि प्रमुख हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

मांझी। देर शाम मांझी थाना क्षेत्र के कौरुधौरू गाँव के एक आठ वर्षीय बालक की कुंए में गिरकर डूबने से मौत हो गई। मृतक कौरुधौरू गांव निवासी सुधनाथ यादव का पुत्र आयुष कुमार बताया जाता है। इससे पहले शाम चार बजे से लापता बालक को उसके परिजन ढूंढ रहे थे कि अचानक गांव के बगल में स्थित एक कुंए में बालक गिरा पड़ा जख्मी। हालत में मिला। परिजन उसे कुंए से निकाल कर आननफानन में मांझी पीएचसी ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान नाराज परिजनों द्वारा पीएचसी में जमकर हंगामा किये जाने की खबर है। समाचार लिखे जाने तक हंगामें की सूचना पाकर पहुंची पुलिस द्वारा पीएचसी में नाराज परिजनों को समझाने बुझाने का प्रयास किया जा रहा था।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

मांझी प्रखंड क्षेत्र के गोबराही गांव निवासी वा डिजिटल मीडिया के पत्रकार वीरेश सिंह के मां का अचानक निधन हो जाने से परिवार में शोक की लहर है। बताते चले कि उनके मां के निधन होने के बाद से क्षेत्र के जाने-माने लोगों ने उनके प्रति गहरी अपनी संवेदना व्यक्त की।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.