दारौंदा प्रखंड मुख्यालय स्थित पांच कमरे का तीन मंजिला किसान भवन दो वर्ष से बनकर तैयार है , लेकिन इसका उद्घाटन न होने से इसमें कोई कार्य नहीं हो पा रहा है । भवन उद्घाटन के इंतजार में धूल फांक रहा है । करीब 55 लाख की लागत से बने इस भवन में एक मिट्टी जांच केंद्र , एक उद्यान पदाधिकारी , एक कृषि पदाधिकारी कार्यालय के लिए कमरा तथा दो मीटिंग हाल है . लेकिन इसका उद्घाटन नहीं होने से यह एक पुराने एवं जर्जर भवन में फिलहाल सबकुछ चल रहा है ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
दरौंदा थाना क्षेत्र के रुकुन्दीपुर से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पुलिस नें दों वारंटी कों गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में सूत्रों का कहना था थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह नें कहा कि थाना क्षेत्र में अपराधीयों पर पुलिस की कड़ी नज़र है. गिरफ्तार अभियुक्त सिगार राम एवं मिठू राम कों कारवाई करते हुए सीवान न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
परसा सारण।। परसा पुलिस ने दो महिला तस्कर को भेजा जेल
परसा सारण।। चोरों ने दो दुकानों में लाखों की की चोरी
भेल्दी सारण।। प्रतिभा खोज परीक्षा में अव्वल छात्र-छात्राएं हुए समानित
Transcript Unavailable.
दरौदाप्रखंड के बाजारों में हरी सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी होने से आम लोग परेशान हैं वही हरी सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी होने से जहां आम लोग परेशान हैं तो दुकानदारों की भी बिक्री प्रभावित हो रही है जिसे दुकानदारों का नुकसान हो रहा है दुकानदारों का कहना है कि दामों में बढ़ोतरी के कारण लोग कम मात्रा में हरी सब्जियां खरीद रहे हैं जिसे उनकी बिक्री प्रभावित हो रही है जिसे उन्हें नुकसान हो रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
दरौदा प्रखंड क्षेत्र में पिछले 22 दिनों से मौसम खराब है । इस वजह से लोगों की दिनचर्या बिगड़ गई है को भी मौसम पूरी तरह से खराब रहा । इस वजह से लोगों को ठंड से निजात नहीं मिल रही है । अभी भी जिला पूरी तरह से शीतलहर के प्रकोप में है । अधिकतम तापमान में 2 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई , लेकिन इससे भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली जिसे लोगों की रोजमर्रा के काम का प्रभाव पड़ रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
दरौंदा में बैट्री दुकान से 10 हजार की चोरी दरौंदा । थाना क्षेत्र के बगौरा पुरानी बाजार स्थित जायसवाल बैट्री मरम्मती की दुकान में शुक्रवार की रात पीछे का दरवाजा तोड़कर दुकान में घुसकर चोरों ने करीब 10 हजार की सम्पत्ति चोरी कर ली है । घटना के सम्बंध में दुकानदार रंजीत कुमार प्रसाद ने बताया कि रात प्रतिदिन की तरह हम सभी दुकान बंद कर सोने चले गए सुबह दुकान खोले तो देखा कि दुकान में चोरी कर ली गई है । दुकान में से गल्ला में रखा नगदी व एक छोटा गैस सिलेंडर सहित करीब 10 हजार की संपत्ति चोरी कर ली गई है ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
गणतंत्र दिवस को लेकर बीडीओ ने की बैठक दरौंदा । बीआरसी परिसर में शनिवार को बीडीओ दिनेश सिंह की अध्यक्षता में हेडमास्टरों की बैठक की गई । इसमें मुख्य रूप से कोरोना काल में झंडोत्तोलन को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई । उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस पर कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जाएगा । किसी अतिथि को नहीं बुलाने , सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं कराने , आजादी की महोत्सव पर आनलाइन प्रतियोगिता आयोजित करन पर चर्चा की गई ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
