दरौंदा में बैट्री दुकान से 10 हजार की चोरी दरौंदा । थाना क्षेत्र के बगौरा पुरानी बाजार स्थित जायसवाल बैट्री मरम्मती की दुकान में शुक्रवार की रात पीछे का दरवाजा तोड़कर दुकान में घुसकर चोरों ने करीब 10 हजार की सम्पत्ति चोरी कर ली है । घटना के सम्बंध में दुकानदार रंजीत कुमार प्रसाद ने बताया कि रात प्रतिदिन की तरह हम सभी दुकान बंद कर सोने चले गए सुबह दुकान खोले तो देखा कि दुकान में चोरी कर ली गई है । दुकान में से गल्ला में रखा नगदी व एक छोटा गैस सिलेंडर सहित करीब 10 हजार की संपत्ति चोरी कर ली गई है ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
