सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजन के चीख-पुकार से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा गया। मृतक की पहचान चैनपुर ओपी क्षेत्र के रामगढ़ गांव निवासी गोपीचंद गुप्ता का 14 वर्षिय पुत्र धर्मेंद्र गुप्ता के रूप में हुई है।ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार को युवक के घर उसके बड़े पिता के लड़के का बारात जाने वाला था।युवक शुक्रवार की सुबह घर से लौवारी गांव मे मिट्टी का वर्तन लाने जा रहा था तभी नगई मोड़ के समीप मेहंदार की ओर से आ रही एक ऑटो की ठोकर से उक्त युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था।स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने सिवान रेफर कर दिया गया था जहां इलाज के दौरान शनिवार की सुबह घायल युवक कि मौत हो गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
