चैनपुर ओपी क्षेत्र के चैनपुर बाजार स्थित बैंक आफ़ इंडिया के समीप रविवार की दोपहर बाइक की चोरी कर भाग रहें दो चोरो को पकड़कर लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। चोर की पिटाई की सूचना के पर पहुंची ओपी पुलिस उसे अपने साथ थाने ले आई। हालांकि उसक एक अन्य साथी मौके से बचकर भागने में सफल रहे। पकड़ा गया चोर छ्परा जिला के मांझी थाना के भलुआ गांव के चितरंजन मिश्रा के पुत्र भानू प्रताप मिश्रा व दुसरा मटियांर गांव के जितेश पाठक बताया गया है हालांकि उसके साथ रहे एक अन्य चोर वहां से भाग निकलने में सफल रहा। पकड़े गए चोरों ने भाग निकलने वाले चोर का नाम सोनू राय बताया जो एकमा थाना के भरहोपुर गांव का रहने वाला हैं।मिली जानकारी के अनुसार रविवार को ओपी क्षेत्र के बैंक ऑफ़ इंडिया के समीप स्थित सुधा मिल्क पार्लर के सामने लगी स्प्लेंडर बाइक को तीन चोर चुराने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान बाइक मालिक छितौली गांव निवासी ओसिहर यादव की नजर तीनों पर पड़ी और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया।शोर सुनकर बजार के लोगों ने बाइक चुरा रहे चोरो को पकड़ लिया ओर आक्रोशित भीड़ उसकी पिटाई करती रही। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
