जिला दण्डाधिकारी सारण राजेश मीणा के द्वारा आदेश मंगलवार को जारी किया गया है कि धारा-144 के अन्तर्गत निषेधाज्ञा को 22 जून 2022 तक विस्तारित किया जाये।ऐसी संभावना है कि उपद्रवियों द्वारा असंवैधानिक ढंग से शांति भंग करने का प्रयास किया जा सकता है, जिससे सरकारी परिसम्पतियों का नुकसान एवं बाधा उत्पन्न हो सकती है। संपूर्ण जिला में सार्वजनिक स्थलों, धार्मिक स्थलों, सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक सम्पतियों, रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड, मैदानों सहित सम्पूर्ण जिला अंर्तगत संहिता की धारा 144 के प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए निषेधाज्ञा आदेश जारी किया गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
दरौंदा के युवक की मशरक में सड़क दुर्घटना में हुई मौत दरौंदा। थाना क्षेत्र के शेरही गांव के युवक की सड़क दुर्घटना में रविवार की शाम में मौत हो गई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शेरही गांव निवासी जय किशुन शर्मा के लड़का सत्यवीर शर्मा (20 वर्ष) छपरा जिले के मशरक में अपने रिश्तेदार के घर जा रहा था. इस दौरान मशरक मलमलिया सीवान शीतलपुर एनएच 227 (ए) पर मशरक थाना क्षेत्र के देवरिया बाजार के समीप बस ने अपाची बाइक सवार युवक को टक्कर मार दिया. जिसके बाद युवक गिर गया. बस चालक ने युवक को कुचलने के बाद भाग निकला. स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को मशरख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल ले जाने के क्रम में युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. इधर सड़क दुर्घटना में मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. बताया जाता है कि युवक तीन भाइयों में माँझील था. बड़ा भाई सतीश शर्मा एवं छोटा भाई पवन शर्मा है. सत्यवीर शर्मा की शादी नहीं हुआ था. वही माँ सोना देवी बेटे को याद कर के बार बार मूर्छित हो जा रही है.
दरौंदा। दरौंदा स्टेशन परिसर में हल्की वारिश होने के बाद ही जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. स्टेशन परिसर म जलजमाव हो जाने से यात्रियों को आने जाने में दिक्कतो का सामना करना पड़ता है. यात्रियों को बाजार से रेलवे जंक्शन पर जाने का एक मात्र रास्ता यही है. प्रत्येक दिन छपरा - सीवान के तरफ हजारो की संख्या में यात्री आते-जाते है. बता दे कि जूता पहन कर जाने वाले लोग अपना जूता खोल कर हाथ मे ले कर स्टेशन पर जाते है. कभी कभी गाड़ी का समय से प्लेटफॉर्म पर लग जाने से यात्री जूता पहने ही पानी पार कर स्टेशन जाते है. यह स्थित छपरा सीवान एन एच 531 के चौड़ीकरण तथा सड़क के किनारे पीडब्लूडी द्वारा नाला की निर्माण कर देने से जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है. जलजमाव की निकासी के प्रति रेल प्रशासन का ध्यान नही है. पानी निकासी के लिए दर्जनों की संख्या में यात्रियों ने स्टेशन मास्टर एवं आरपीएफ अधिकारी से मिल कर पानी निकासी की बात कही थी. लेकिन अभी तक इस पर किसी का ध्यान नहीं गया है.
दरौंदा। स्थानीय बाजार दिलावर मार्केट स्थित पंजाब नेशनल बैंक में पूरे दिन लिंक नहीं रहा. जिससे ग्राहकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा सुबह से ही पैसा निकासी करने एवं पैसा जमा करने के लिए सैकड़ो ग्राहक बैंक पहुंचे लेकिन लिंक नहीं होने से निराश होकर वापस घर चले गए. जिस ग्राहक को पैसे की जरूरत थी वह दिनभर बैंक परिसर में जमीन पर बैठे रहे. ग्राहकों का कहना है कि बैंक परिसर में बैठने के लिए मात्र दो बेंच है. जिससे लोगो को जमीन पर बैठना पड़ता है.
स्थगित दरौंदा प्रखंड क्षेत्र में समेकित बाल विकास सेवा आंगनबाड़ी केंद्रों द्वारा दी जाने वाली सभी सेवाओं को प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए वर्ष में दो बार 20 जून और 20 दिसंबर को सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम को आईसीडीएस विभाग के निर्देश पर पोलियो अभियान को लेकर तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है । विदित हो कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर आडिट संबंधी कार्य किया जाना तय था । सोशल ऑडिटिंग की मदद से आंगनबाड़ी केंद्रों द्वारा दी जाने वाली सभी सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के लिए सामाजिक अंकेक्षण समिति में समुदाय आधारित संस्था व स्वयं सहायता समूह के सदस्य की भागीदारी सुनिश्चित किए जाते हैं। पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
दरौदा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज कई जगहों पर लोगों ने योग किया प्रखंड क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जहां बच्चों योग्य किया तथा योग्य के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि योग करें और स्वस्थ रहें आज कई जगहों पर लोगों ने योग अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर योग किया। पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
योग नियमित करने से रोग होते हैं मुक्त --सोनपुर एसडीओ सोनपुर---अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के अवसर पर शहर से लेकर गांव के कस्बों में भी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के अवसर पर योगा करने के लिए सुबह में देश के प्रधानमंत्री से लेकर नीचे स्तर के काफी संख्या में नर और नारियों ने योगाभ्यास किया । वही सोनपुर के नमामि गंगे घाट पर सोनपुर एसडीओ सुनील कुमार, एडिशनल एसपी अंजनी कुमार , डीसीएलआर अखिलेश कुमार, नगर कार्यपालक पदाधिकारी अखलाक अंसारी सहित अन्य लोगों ने भी योगाभ्यास किया । इस मौके पर सोनपुर एसडीओ सुनील कुमार ने स्वास्थ के प्रति संदेश देते हुए कहे कि योगाभ्यास करने से तन और मन दोनों को स्वस्थ रखता है। योगा नियमित करने से स्वास्थ ठीक रहता है । योग्य भारत की गौरवशाली संस्कृति और इतिहास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है जो अब हमारी जीवनशैली का अभिन्न अंग बन गया है। वही सोनपुर एडिशनल एसपी अंजनी कुमार ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के बाद योग् ओर भी महत्वपूर्ण हो गया है यदि हम सुबह दोपहर या शाम किसी भी समय योगासन ध्यान , प्रणाम कर लेते हैं तो हर प्रकार के तनाव से मुक्त हो जाते हैं। योग कई तरह की बीमारियों में भी फायदेमंद है। योग अब जीने का एक तरीका हो गया है जो रोजमर्रा के जीवन में बेहद महत्वपूर्ण हो गया है। मन से नकारात्मक विचारों और शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालता या ध्यान और एकाग्रता लाने में मदद करता है। स्वस्थ रहने के लिए प्रत्येक दिन योग करना अत्यंत आवश्यक है । योग करने से शरीर की व्याख्या समाप्त हो जाती है शरीर रोगमुक्त हो जाता है। हर मनुष्य को प्रतिदिन नियमित रूप से स्वास्थ्य रहने के लिए योगाभ्यास करते रहना चाहिए केवल योग दिवस के अवसर पर योग करने से इसका लाभ प्राप्त नहीं हो सकता है ।
8वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर परसौना में लोगों ने किया योगाभ्यास
Transcript Unavailable.
भगवानपुर प्रखंड में बिजली कटौती अधिक होने पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बिधू शेखर पांडे ने सीएम नीतीश कुमार पर साधा निशाना।
