दरौदा प्रखंड के समुदाय स्वास्थ्य केंद्र पर महिलाओं का स्वास्थ्य संबंधित जांच की गई इस संबंध में स्वास्थ्य कर्मियों का कहना था प्रखंड क्षेत्र की अलग-अलग गांव से महिलाएं आई हुई थी जिनके स्वास्थ्य संबंधित जांच की गई जिसमें एचआईवी कोरोनावायरस ब्लड प्रेशर शुगर सहित अन्य कई जांच की गई जांच उपरांत महिलाओं को उचित परामर्श देते हुए मुफ्त में दवा दी गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
दरौदा प्रखंड क्षेत्र में पल्स पोलियो अभियान के आज चौथे दिन स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा डोर टू डोर जाकर बच्चों को पिलाई जा रही है पोलियो की खुराक इस संबंध में स्वास्थ्य कर्मियों का कहना था कि प्रखंड क्षेत्र में समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बस अड्डा सर्वजनिक जगह अन्य केंद्रों पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा रही है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
अस्पताल प्रबंधक ने सभी कर्मियों के साथ की सप्ताहिक बैठक. दरौंदा। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को अस्पताल प्रबंधक जितेंद्र कुमार सिंह व चिकित्सा प्रभारी हरिशंकर सिंह के नेतृत्व में अस्पताल के सभी कर्मियों के साथ साप्ताहिक बैठक हुआ. प्रत्येक सप्ताह की भांति इस सप्ताह भी स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मियों के साथ बैठक कर एक सप्ताह के अंदर हुए कार्यो का रिपोर्ट लिया गया. बैठक में नियमित टीकाकरण पर चर्चा की गई अस्पताल प्रबंधक ने कहा कि पोलियो से बचाव के लिए अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान में सभी लोगों की मदद आवश्यक है. बैठक में एनएम, जीएनएम, लैब टेक्नीशियन, एक्सरे ऑपरेटर सहित सभी स्वास्थ्य कर्मियों कों समय से कार्यो को निपटाने की बात कही गई. मौके पर बीसीएम महिमा कुमारी. यूनिसेफ ऑफिसर अमित कुमार सिंह, केयर ऑफिसर चंदन कुमार सिंह, समेकित बाल विकास परियोजना महिला पर्यवेक्षिका भी मौजूद रहे.
● खबर कभर करने के दौरान पत्रकार का प्रभारी ने मोबाइल छीना सीवान/पचरुखी। मंगलवार की दोपहर पचरुखी चीनी मिल से उत्तर पेट्रोल पम्प के समीप सिवान डीईओ की गाड़ी ने एक रिटायर्ड शिक्षक को रौंद डाला। घायल शिक्षक को आनन-फानन में पचरुखी सीएचसी पहुँचाया गया। जहां से गम्भीर रूप से घायल सेवानिवृत्त शिक्षक को प्राथमिक चिकित्सा के बाद सिवान सदर हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया। उधर घायल के परिजन डीईओ की गाड़ी को पकड़कर थाना को सौप दिए थे। मगर थानाध्यक्ष ने मोटी रकम लेकर गाड़ी छोड़ दिया। गाड़ी छोड़ने की सूचना मिलने पर पुनः घायल के परिजन थाना पहुँचे और पूछताछ किया। इसपर थानाध्यक्ष आग बबूला हो गया और गाली गलौज करने लगा। इसके बाद घायल के परिजन थाना पहुँचकर शोर-शराबा करने लगे तो मौके पर मैजूद दारौंदा के दो पत्रकारों ने वीडियो बनाना शुरू किया। तो थानाध्यक्ष ने रिपोर्टर राजीव भारती की मोबाइल छीन ली। पूर्व में भी कई बार थानाध्यक्ष ददन सिंह पर पत्रकारों के मोबाइल छिनने के आरोप लग चुके हैं। घायल शिक्षक वीरेंद्र ठाकुर सिवान सदर हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिए गए हैं। शिक्षक के दामाद भी प्रभात खबर पटना में रिपोर्टर हैं।
सोनहो से विदेशी शराब को उत्पाद विभाग की टीम ने पकड़ा
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथौडा में दो पक्षो में भूमि विवाद को लेकर मारपीट हो गयी,मारपीट के बाद तीन लोगों घायल हो गए,जिनमे गोपाल राम ,वर्मा राम व कुलवंती देवी शामिल है वही घायलों का ईलाज सिवान सदर अस्पताल में चल रहा है स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
दरौदा प्रखंड क्षेत्र में शराबबंदी को लेकर एक सर्वे के माध्यम से लोगों से जानकारी हासिल की गई। इस सर्वे में लोगों ने बताया कि शराबबंदी बहुत हद तक सफल रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
भारत एक ऐसा देश है जिसकी सभ्यता प्रचीन है। प्राचीन काल से ही भारतीय संस्कृति में बड़ों का सम्मान करना बहुत ही पवित्र और धार्मिक कृत्य माना जाता है । श्रवण भगत पिता सेवा की कहानी हर घर में बताई जाती है । इस तरह एक पितृ सेवा अनुष्ठान अगली पीढ़ी की और उनसे अगली पीढ़ियों को प्रेरित की जाती है। उपरोक्त बातें बिहार सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री सुमित कुमार सिंह ने एक विशेष मुलाकात में कहा । उन्होंने यह भी कहा कि ये सामाजिक मूल्य हमारी सभ्यता में निहित है ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
दरौदा प्रखंड क्षेत्र में 144 धारा को लेकर स्थानीय प्रशासन काफी मुस्तैद देखा जा रहा है स्थानीय प्रशासन द्वारा 144 धारा को लेकर थाना क्षेत्रों में लगतार निगरानी रखी जा रही है इस संबंध में सूत्रों का कहना था कि आज स्थानीय प्रशासन द्वारा 144 धारा को लेकर लगता थाना क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखी जा रही है तथा आने जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विश्व संगीत दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अनिता उस्ताद वज्जन खान सम्मान से सम्मानित किया गया है, कार्यक्रम में जितेन्द्र नारायण, सुनिल कुमार, कांता देवी अनिल कुमार ठाकुर, अनिता आदि लोग शामिल हुए इसका आयोजन सरला श्रीवास समाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान के द्वारा किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
