अस्पताल प्रबंधक ने सभी कर्मियों के साथ की सप्ताहिक बैठक. दरौंदा। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को अस्पताल प्रबंधक जितेंद्र कुमार सिंह व चिकित्सा प्रभारी हरिशंकर सिंह के नेतृत्व में अस्पताल के सभी कर्मियों के साथ साप्ताहिक बैठक हुआ. प्रत्येक सप्ताह की भांति इस सप्ताह भी स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मियों के साथ बैठक कर एक सप्ताह के अंदर हुए कार्यो का रिपोर्ट लिया गया. बैठक में नियमित टीकाकरण पर चर्चा की गई अस्पताल प्रबंधक ने कहा कि पोलियो से बचाव के लिए अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान में सभी लोगों की मदद आवश्यक है. बैठक में एनएम, जीएनएम, लैब टेक्नीशियन, एक्सरे ऑपरेटर सहित सभी स्वास्थ्य कर्मियों कों समय से कार्यो को निपटाने की बात कही गई. मौके पर बीसीएम महिमा कुमारी. यूनिसेफ ऑफिसर अमित कुमार सिंह, केयर ऑफिसर चंदन कुमार सिंह, समेकित बाल विकास परियोजना महिला पर्यवेक्षिका भी मौजूद रहे.