● खबर कभर करने के दौरान पत्रकार का प्रभारी ने मोबाइल छीना सीवान/पचरुखी। मंगलवार की दोपहर पचरुखी चीनी मिल से उत्तर पेट्रोल पम्प के समीप सिवान डीईओ की गाड़ी ने एक रिटायर्ड शिक्षक को रौंद डाला। घायल शिक्षक को आनन-फानन में पचरुखी सीएचसी पहुँचाया गया। जहां से गम्भीर रूप से घायल सेवानिवृत्त शिक्षक को प्राथमिक चिकित्सा के बाद सिवान सदर हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया। उधर घायल के परिजन डीईओ की गाड़ी को पकड़कर थाना को सौप दिए थे। मगर थानाध्यक्ष ने मोटी रकम लेकर गाड़ी छोड़ दिया। गाड़ी छोड़ने की सूचना मिलने पर पुनः घायल के परिजन थाना पहुँचे और पूछताछ किया। इसपर थानाध्यक्ष आग बबूला हो गया और गाली गलौज करने लगा। इसके बाद घायल के परिजन थाना पहुँचकर शोर-शराबा करने लगे तो मौके पर मैजूद दारौंदा के दो पत्रकारों ने वीडियो बनाना शुरू किया। तो थानाध्यक्ष ने रिपोर्टर राजीव भारती की मोबाइल छीन ली। पूर्व में भी कई बार थानाध्यक्ष ददन सिंह पर पत्रकारों के मोबाइल छिनने के आरोप लग चुके हैं। घायल शिक्षक वीरेंद्र ठाकुर सिवान सदर हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिए गए हैं। शिक्षक के दामाद भी प्रभात खबर पटना में रिपोर्टर हैं।