दरौंदा के युवक की मशरक में सड़क दुर्घटना में हुई मौत दरौंदा। थाना क्षेत्र के शेरही गांव के युवक की सड़क दुर्घटना में रविवार की शाम में मौत हो गई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शेरही गांव निवासी जय किशुन शर्मा के लड़का सत्यवीर शर्मा (20 वर्ष) छपरा जिले के मशरक में अपने रिश्तेदार के घर जा रहा था. इस दौरान मशरक मलमलिया सीवान शीतलपुर एनएच 227 (ए) पर मशरक थाना क्षेत्र के देवरिया बाजार के समीप बस ने अपाची बाइक सवार युवक को टक्कर मार दिया. जिसके बाद युवक गिर गया. बस चालक ने युवक को कुचलने के बाद भाग निकला. स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को मशरख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल ले जाने के क्रम में युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. इधर सड़क दुर्घटना में मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. बताया जाता है कि युवक तीन भाइयों में माँझील था. बड़ा भाई सतीश शर्मा एवं छोटा भाई पवन शर्मा है. सत्यवीर शर्मा की शादी नहीं हुआ था. वही माँ सोना देवी बेटे को याद कर के बार बार मूर्छित हो जा रही है.
