स्थगित दरौंदा प्रखंड क्षेत्र में समेकित बाल विकास सेवा आंगनबाड़ी केंद्रों द्वारा दी जाने वाली सभी सेवाओं को प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए वर्ष में दो बार 20 जून और 20 दिसंबर को सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम को आईसीडीएस विभाग के निर्देश पर पोलियो अभियान को लेकर तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है । विदित हो कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर आडिट संबंधी कार्य किया जाना तय था । सोशल ऑडिटिंग की मदद से आंगनबाड़ी केंद्रों द्वारा दी जाने वाली सभी सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के लिए सामाजिक अंकेक्षण समिति में समुदाय आधारित संस्था व स्वयं सहायता समूह के सदस्य की भागीदारी सुनिश्चित किए जाते हैं। पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
