दरौंदा। स्थानीय बाजार दिलावर मार्केट स्थित पंजाब नेशनल बैंक में पूरे दिन लिंक नहीं रहा. जिससे ग्राहकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा सुबह से ही पैसा निकासी करने एवं पैसा जमा करने के लिए सैकड़ो ग्राहक बैंक पहुंचे लेकिन लिंक नहीं होने से निराश होकर वापस घर चले गए. जिस ग्राहक को पैसे की जरूरत थी वह दिनभर बैंक परिसर में जमीन पर बैठे रहे. ग्राहकों का कहना है कि बैंक परिसर में बैठने के लिए मात्र दो बेंच है. जिससे लोगो को जमीन पर बैठना पड़ता है.
