सोनपुर रेलवे टिकट रिजर्वेशन काउंटर एक ही खुलने से यात्रियों की उभर रही भीड़, महिलाएं को बढ़ी परेशानी सोनपुर--सोनपुर रेलवे स्टेशन पर आय दिनों रिजर्वेशन के लिए काफ़ी भीड़ लग रही है। ये भीड़ सिर्फ इसलिए नही है की लोग यात्रा हेतु रिजर्वेशन करवा रहें है बल्कि भीड़ इसलिए लग रही है,की सिर्फ़ एक रिजर्वेशन काउंटर से काम हो रहा है और लाइन में दर्जनों यात्री होते है। इस वजह से यात्रियों को काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, घंटो लाइन में लगकर उन्हें टिकट कटवाना पड़ रहा है। 5 काउंटर होने के बावजूद सिर्फ एक काउंटर ही खुला रहता है। सबसे ज्यादा परेशानी महिला यात्रियों को हो रही हैं । महिलाओं के सुरक्षा व्यवस्था नही होने से कभी भी अनहोनी घटना घट सकती हैं ।

हुसैनगंज प्रखण्ड के हुसैनगंज बाज़ार मार्ग पर स्थित ट्रांसफार्मर में अचानक ब्लास्ट होने से ट्रांसफार्मर का तेल जहां तक छिटक कर गया वहां तक आग की लपटे गई और एक दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। गमिनात था कि दोपहर का वक्त होने के कारण मार्ग पर आवाजाही कम थी जिस कारण किसी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा किन्तु किराना दुकान का लगभग एक लाख का सामान जलकर राख हो गया। प्राप्त सूचना के अनुसार लगभग एक बजे हुसैनगंज बाज़ार मुख्य मार्ग के हैदरी कॉम्प्लेक्स के सामने स्थित ट्रांसफार्मर में भयानक ब्लास्ट हुआ। ब्लास्ट के बाद ट्रांसफार्मर में तेज़ कैप्टन उठने लगी। साथ ही ट्रांसफार्मर के तेल के साथ ही आग की लपटें दूर तक छीटें के रूप में फ़ैल गया। इसी लपट की जद में पास ही मड़कन निवासी नुरुल होदा की दुकान ए टू जेड किराना स्टोर आ गया और देखते ही देखते दुकान का सामान जलने लगा। आसपास के दुकानदारों व गुजर रहे राहगीरों के बीच अफरातफरी मच गई। किसी तरह स्थानीय ग्रामीणों की मदद से ट्रांसफार्मर व दुकान में लगी आग पर काबू पाया गया तब तक दुकान में रखा लगभग एक लाख का सामान जलकर राख हो चुका था। इस बारे स्थानीय अंचलाधिकारी डॉ सुनील कुमार व थानाध्यक्ष रामबालक यादव को सूचना दी गई। स्थानीय दुकानदारों के अनुसार ट्रांसफार्मर ब्लास्ट की आवाज़ इतनी तेज़ थी कि आसपास का इलाका दहल गया। वहीं दुकान के अंदर फंसे हुए दुकान मालिक नुरुल होदा ने बड़ी मुश्किल से आग से अपनी जान बचाई। किंतु दुकान का सामान जलने से नहीं बचा सके। फिलहाल इस मामले में दुकानदार द्वारा हुसैनगंज थाने पर व अंचलाधिकारी को आवेदन देने की तैयारी की जा रही थी।

दरौंदा। सीवान महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल वृहस्पतिवार को जगदीशपुर गांव में 17 जून को बिजली के तार के सम्पर्क में आने से 57 बर्षिय ललन सिंह की मौत के बाद परिजनों से मिलकर सात्वंना दिया । सांसद ने विधुत विभाग के वरीय अधिकारियों से मोबाइल पर बात कर कहा कि विभाग के तरफ से जो राशी मिलनी चाहिए वह परिजनों को जल्द से जल्द मिले।सांसद ने कहा कि ग्रामीणों की शिकायत है कि लुज पुंज तार को ठिक करने के लिए अधिकारियों को आवेदन दिया गया था लेकिन वे ठिक नहीं किये जिसके कारण यह घटना हुई जिसकी जांच कराकर दोषी अधिकारियों पर कारवाई की जायेगी।उसके बाद सांसद रिसौरा गांव में  13 जून प्रमोद पटेल की हत्या के बाद परिजनों से मिले।उन्होंने पुलिस के वरीय अधिकारियों से बात कर कहा कि इसमें जो भी शामिल है उसकी शीध्र गिरफ्तारी हो।साथ ही परिजनों को न्याय मिले।साथ ही परिजनों को मुआवजा देने का आश्वासन दिया। मौके पर जिला भाजपा महामंत्री अवधेश पांडेय, राजनारायण सिंह, लक्ष्मण सिंह, संजय सिंह राजपूत, अमरजीत सिंह, डा.त्रिपुरारीशरण सिंह, अजय सिंह, संतोष कुमार गुड्डू, डा.मृत्युंजय राज सीकू, राजू सिंह, पंकज सिंह, संजय सिंह, शशिकांत तिवारी, अजय कुमार सिंह, धनजयय कुमार सिंह आदि मौजूद रहें|

दरौंदा। थाना क्षेत्र के मड़ासरा से पुलिस ने एक शराब धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया है. बता दे कि पूर्व में शराब धंधेबाज के घर से शराब बरामद हुई थी. जिस मामले में पूजन राय के लड़का मोहन राय फरार चल रहा था. इस पर पुलिस ने थाना कांड संख्या 100/22 में प्राथमिकी दर्ज किया था. जिस को पुलिस गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी. लेकिन पुलिस के आने की भनक पाकर आरोपी घर से भाग जाता था. बुधवार की रात्रि में थाना प्रभारी कैप्टन शाहनवाज को किसी ने गुप्त सूचना दिया. गुप्त सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी ने थाना के एसआई लक्ष्मण प्रसाद यादव को भेजा. जिस के बाद श्री यादव ने दल बल के साथ छापेमारी किया. जिसमे फरार चल रहे आरोपी मोहन राय को गिरफ्तार लर लिया है. गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

दरौंदा। थाना क्षेत्र बालबंगरा से पुलिस ने शराब पीकर उत्पात मचा रहे शराबी को पुलिस ने बुधवार की देर संध्या में गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार शराबी बालबंगरा गांव निवासी परमेश्वर चौधरी का लड़का लड्डू कुमार है. जिस को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थाना प्रभारी कैप्टन शाहनवाज ने बताया कि उक्त आरोपी शराब पीकर उत्पात मचा रहा था जिसके बाद ग्रामीणों के सूचना पर शराबी को गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस ने शराब कारोबारियों एवं अपराध से संलिप्त लोगों को दबोचने के लिए लगातार छापामारी कर रही है इसी क्रम में गुरुवार के दिन नयागांव पुलिस ने शोभेपुर गाँव के काठ के पुल के पास से बालू लोड कर रहे एक शराब धंधेबाज को मौके पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस बात के जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राम ने गुरुवार को बताया कि गिरफ्तार युवक जितेंद्र महतो पिता राजबल्लभ महतो घर शोभेपुर थाना नयागांव के रहने वाला है ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

दरौंदा। प्रखंड मुख्यालय स्थित बीएसएनएल टॉवर के समीप एमबीबीएस डॉ. सूर्यप्रकाश शर्मा शनिवार व रविवार को दस बजे दिन से शिविर लगा कर मुफ्त में इलाज करेंगे. बता दे कि श्री शर्मा वर्तमान में रेलवे बोर्ड में डॉक्टर है. प्रत्येक महीने में अपने पैतृक गांव दरौंदा आने पर मुफ्त में लोगो का इलाज करते है. इसके बाद जरूरत अनुसार उन्हें कुछ दवा भी देते है. इस संबध में शिक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि बहुत ऐसे लोग है जो पटना, बनारस लखनऊ एवं दिल्ली नही जा सकते है. वैसे लोगो को इलाज कर मुफ्त में दवा दी जाती है. लगातार इस तरह की सेवा कई जगहों पर दिया जाता है.

दरौदा प्रखंड क्षेत्र के दरौदा में भाजपा समर्थित कार्यकर्ता सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा आज जनसंघ के संस्थापक शमा प्रसाद मुखर्जी का आज बलिदान दिवस मनाया मनाया गया जहां उनके तैल चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

अग्निपथ आंदोलन में नामजद दो सहित तीन गिरफ्तार। विस्तृत खबर ले लिए लिंक पर क्लिक करें

7 वीं बिहार राज्य जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने सारण टीम रवाना। विस्तृत खबर ले लिए लिंक पर क्लिक करें