दरौंदा। थाना क्षेत्र के मड़ासरा से पुलिस ने एक शराब धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया है. बता दे कि पूर्व में शराब धंधेबाज के घर से शराब बरामद हुई थी. जिस मामले में पूजन राय के लड़का मोहन राय फरार चल रहा था. इस पर पुलिस ने थाना कांड संख्या 100/22 में प्राथमिकी दर्ज किया था. जिस को पुलिस गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी. लेकिन पुलिस के आने की भनक पाकर आरोपी घर से भाग जाता था. बुधवार की रात्रि में थाना प्रभारी कैप्टन शाहनवाज को किसी ने गुप्त सूचना दिया. गुप्त सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी ने थाना के एसआई लक्ष्मण प्रसाद यादव को भेजा. जिस के बाद श्री यादव ने दल बल के साथ छापेमारी किया. जिसमे फरार चल रहे आरोपी मोहन राय को गिरफ्तार लर लिया है. गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
