दरौंदा। सीवान महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल वृहस्पतिवार को जगदीशपुर गांव में 17 जून को बिजली के तार के सम्पर्क में आने से 57 बर्षिय ललन सिंह की मौत के बाद परिजनों से मिलकर सात्वंना दिया । सांसद ने विधुत विभाग के वरीय अधिकारियों से मोबाइल पर बात कर कहा कि विभाग के तरफ से जो राशी मिलनी चाहिए वह परिजनों को जल्द से जल्द मिले।सांसद ने कहा कि ग्रामीणों की शिकायत है कि लुज पुंज तार को ठिक करने के लिए अधिकारियों को आवेदन दिया गया था लेकिन वे ठिक नहीं किये जिसके कारण यह घटना हुई जिसकी जांच कराकर दोषी अधिकारियों पर कारवाई की जायेगी।उसके बाद सांसद रिसौरा गांव में  13 जून प्रमोद पटेल की हत्या के बाद परिजनों से मिले।उन्होंने पुलिस के वरीय अधिकारियों से बात कर कहा कि इसमें जो भी शामिल है उसकी शीध्र गिरफ्तारी हो।साथ ही परिजनों को न्याय मिले।साथ ही परिजनों को मुआवजा देने का आश्वासन दिया। मौके पर जिला भाजपा महामंत्री अवधेश पांडेय, राजनारायण सिंह, लक्ष्मण सिंह, संजय सिंह राजपूत, अमरजीत सिंह, डा.त्रिपुरारीशरण सिंह, अजय सिंह, संतोष कुमार गुड्डू, डा.मृत्युंजय राज सीकू, राजू सिंह, पंकज सिंह, संजय सिंह, शशिकांत तिवारी, अजय कुमार सिंह, धनजयय कुमार सिंह आदि मौजूद रहें|