दरौंदा। प्रखंड मुख्यालय स्थित बीएसएनएल टॉवर के समीप एमबीबीएस डॉ. सूर्यप्रकाश शर्मा शनिवार व रविवार को दस बजे दिन से शिविर लगा कर मुफ्त में इलाज करेंगे. बता दे कि श्री शर्मा वर्तमान में रेलवे बोर्ड में डॉक्टर है. प्रत्येक महीने में अपने पैतृक गांव दरौंदा आने पर मुफ्त में लोगो का इलाज करते है. इसके बाद जरूरत अनुसार उन्हें कुछ दवा भी देते है. इस संबध में शिक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि बहुत ऐसे लोग है जो पटना, बनारस लखनऊ एवं दिल्ली नही जा सकते है. वैसे लोगो को इलाज कर मुफ्त में दवा दी जाती है. लगातार इस तरह की सेवा कई जगहों पर दिया जाता है.
