हाजीपुर मुख्य मार्ग एनएच 19 के नए गंडक पुल स्थित शिव बचन सिंह चौक स्थित चेक पोस्ट के पास अवैध रूप से बालू लदे दो ट्रक को पुलिस ने जप्त करते हुए दो ट्रक चालक को मौके पर रविवार को गिरफ्तार कर लिया। इस बात की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी देवानंद कुमार ने बताया कि एनएच 19 के शिव बचन सिंह चौक पर बालू लदे दो ट्रैक्टर को जप्त किया गया है मौके पर दो चालक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार चालक जितेंद्र यादव पिता मैनेजर यादव घर बांसघाट मूसहरिया थाना मोहम्मदपुर जिला गोपालगंज , रितेश कुमार पिता राकेश कुमार घर शाहपुर दियारा थाना सोनपुर जिला सारण के निवासी है ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सोनपुर थाना , नयागांव थाना,पहलेजा ओपी, हरिहरनाथ ओपी में नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए सभी पुलिसकर्मियों को थानाध्यक्ष, थाना प्रभारी ,ओपी प्रभारी ने नशा नहीं सेवन करने के लेकर शपथ दिलाई साथ ही थाना परिसर में वृक्षारोपण किया । सोनपुर थाना परिसर में थाना प्रभारी देवानंद कुमार के नेतृत्व में थाना के सभी पुलिसकर्मियों ने नशा मुक्ति के लिए शपथ ली। बिहार पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार सोनपुर थाना प्रांगण में रविवार के सोनपुर थाना प्रभारी देवानंद ने उपस्थित थाना में कार्यरत पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों को हाथ उठाकर शपथ दिलाया कि हम लोग ना नशा करेंगे ना नशा करने वालों को प्रश्रय देंगे। कर्तव्य में रहे या नहीं रहे इस बात की शपथ लेते हैं कि नशा सेवन के खिलाफ कार्य करते रहेंगे। शपथ लेने वालों में एसआई रितेश मिश्रा, लालबाबू पंडित,रत्न कुमार यादव,मो तज्जमुल सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व मुन्ना कुमार सहित अन्य कर्मियों ने थाना परिसर में विभिन्न प्रजाति के फलदार व शौहदार वृक्षारोपण किया । थाना प्रभारी देवानंद ने उपस्थित पुलिस कर्मियों को उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है । वृक्ष ऑक्सीजन ही नहीं बल्कि शुद्ध वातावरण के अलावा लकड़ियां व फल ,पोस्टिक आहार देती है । एक वृक्ष लगाना 100 पुत्र के समान है। हर मनुष्य को अपने जीवन में एक वृक्ष लगाना चाहिए । वही नयागांव थाना परिसर में भी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार के नेतृत्व में सभी पुलिसकर्मियों को नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए सभी पुलिसकर्मियों को नशा नही सेवन करने की शपथ दिलाई साथ ही थाने परिसर में वृक्षारोपण किया । इस मौके पर उपस्थित रहे सतीश प्रताप सिंह ,सरिता कुमारी, चौकीदार विकास कुमार के साथ अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे । वही पहलेजा ओपी प्रभारी विश्व मोहन राम ने ओपी में सभी पुलिसकर्मियों को नशा का सेवन नहीं करने का शपथ दिलाई साथ ही फलदार आम व अन्य पौधे को वृक्षारोपण किये । इस मौके पर उपस्थित रहे एसआई अशोक चौधरी ,भगेरन रविदास ,मुरलीधर महतो ,पूर्व अवकाश प्राप्त एसआई के पी सिंह, बासुदेव राव, चौकीदार पृथ्वी कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
आंदर में कल यानी सोमवार को महाटिकाकरण अभियान के तहत 10 केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा इसकी जानकारी देते हुए चिकित्सा प्रभारी अमितेश कुमार ने बताया कि कल प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत महा टीकाकरण अभियान का आयोजन किया गया है जिसमें आंदर प्रखंड क्षेत्र के पचोखर,खेड़ाए, सहसरांव, ,खेढाए , आंदर पीएचसी, समेत 11केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा । और इस अभियान में लक्ष्य रखा गया है कि सबसे अधिक टीकाकरण किया जाए। बता दे कि कोरोना संक्रमण के फैलते मामलों को देखते हुए स्वास्थ विभाग ने महा अभियान चलाने का निर्णय लिया है
बिहार में एक बार फिर कोरोनावायरस ने दस्तक दी है जिससे लोगों में कोरोना के प्रति जागरूकता दिख रही है। इसी बीच रविवार को आंदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रखंड क्षेत्र के जयजोर,पड़ेजी मदेशिलापुर,भवराजपुर,गौरा समेत विभिन्न गांव से पहुंचे सर्दी खांसी व बुखार से पीड़ित लगभग 118 मरीजों से कोविड-19 जांच के लिए सैंपल लिया गया ।इस संबंध में लैब टेक्नीशियन श्यामसुंदर दास ने बताया कि बिहार में बढ़ते कोरोनावायरस के मामले को देखते हुए जांच की प्रक्रिया बढ़ा दी गई है। हालांकि मौसम मैं हो रहे परिवर्तन के कारण लोगों में बुखार और सर्दी जैसी लक्षण दिख रहा हैं। अभी आंदर प्रखंड में कोई कोरोना के मरीज नहीं पाए गए हैं इसलिए इससे घबराने की कोई जरूरत नहीं है
दरौदा थाना क्षेत्र के दरौंधा सिवान मुख्य मार्ग पर ठोकर से टकराकर बाइक चालक गिर गया जिसे गंभीर चोट लग गई घटना के संबंध में सूत्रों का कहना था कि बाइक चालक दरौदा से सिवान जा रहा था तभी तिरछी मोड़ के पास उसकी बाइक के ठोकर से टकरा गई जिसके कारण बाइक चालक असंतुलित होकर गिर गया जा रहे राहगीरों की मदद से उसका इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया बाइक चालक दरौदा थाना क्षेत्र के रहने वाला बताया जा रहा है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
दरौदा अग्नीपथ योजना को लेकर युवाओं के मन में उठी आशंका के संबंध में क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता रामनरेश जी ने कहा युवाओं को किसी की गुमराह में नहीं आना चाहिए अग्नीपथ योजना से किसी भी युवा के भविष्य पर कोई खतरा नहीं है तथा अग्निपथ योजना से युवाओं को भविष्य में लाभ ही होगा उन्होंने युवाओं से अपील की कि आप लोग किसी के गुमराह में ना आए बल्कि इसे ठीक से समझें। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सोनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोनपुर नगर पंचायत के बरबट्टा मोड़ के पास से पुलिस ने एक मोटरसाइकिल पर दो सवार चोरी के मोटरसाइकिल के साथ जा रहा था जहां पुलिस के देखते ही भागने लगा पुलिस ने उसे खदेड़ कर उसे पकड़ने की कोशिश किया । जहां मौके का फायदा उठाकर मोटरसाइकिल सवार एक युवक भागने में सफल रहा जबकि दूसरा युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । इस बात की जानकारी देते हुए सोनपुर थाना प्रभारी देवानंद कुमार ने बताया कि पैशन प्रो मोटरसाइकिल चोरी के था। एक युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार युवक से पूछताछ के दौरान मोटरसाइकिल चोरी करने का गुनाह कबूल किया। गिरफ्तार युवक नागेंद्र राय पिता रामदयाल राय साकिन रहीमपुर थाना सोनपुर के रहने वाला है । उसे मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में उसे सोमवार को जेल भेज दिया जायेगा ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सोनपुर राजा बाबू के नाम से मशहूर बाबू लगन देव सिंह जैसे व्यक्तित्व और कृतित्व के धनी लोग सदैव अनुकरणीय होते हैं उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर ही समाज को समृद्ध किया जा सकता है यह बातें आज सोनपुर के बरबट्टा में बाबू लगन देव सिंह स्मृति सभा को संबोधित करते हुए नागालैंड के पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार ने कही उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को बाबू लगन देव सिंह जैसे लोगों के विचारों से सीखने की जरूरत है। इससे पहले उन्होंने बाबू लगन देव सिंह के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया इस अवसर पर आयोजन समिति के प्रमुख वरीय अधिवक्ता तथा भाजपा नेता ओम कुमार सिंह ने स्मृति चिन्ह और साल देकर पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार का स्वागत किया। इस अवसर पर कुंवर दीप कुमार सिंह ,युवराज सिंह, राज सिंह, ऋतुराज सिंह समेत बाबू लगन देव सिंह के परिवार के सभी सदस्य उपस्थित थे। यूं तो सोनपुर के राजा साहब के नाम से प्रसिद्ध प्रख्यात समाजवादी चिंतक बाबू लगन देव सिंह की जयंती प्रतिवर्ष गंगा दशहरा के दिन मनाई जाती है बाबू लगन देव सिंह जी ने सोनपुर के विकास के लिए बड़ा योगदान दिया पूरे इलाकों में दर्जनों गांव बसाया भूमिहीनों को जमीन दिया गरीबों के लिए मसीहा थे कई सारी कहानियां उनके बारे में प्रसिद्ध है। लगन देव बाबू इंदिरा गांधी के काफी करीबी थे बिहार में उनका एक बड़ा कद था। दानवीरता में उनका कोई जोड़ नहीं था जो उनके दरवाजे पर जाता था कोई खाली हाथ वापस नहीं आता था जिसने जो कुछ मांगा वह देते थे। सोनपुर मेले के उत्थान से लेकर सोनपुर में सरकारी कार्यालयों के निर्माण सोनपुर के विकास में उनका अहम योगदान था। आजीवन किंग मेकर की भूमिका में रहे कभी कोई राजनीतिक पद की लालसा नहीं थी कई सारे लोगों को उन्होंने राजनीति में बड़ा पद दिलवा या पर खुद के लिए कुछ नहीं मांगा खुद राजा की तरह लोगों के सुख दुख में सहयोगी बनते रहे।स्व. लगन देव बाबू के पुत्र वरिष्ठ अधिवक्ता ओम कुमार सिंह, कुवर दीप कुमार सिंह ने पिता की परंपरा को आगे बढ़ाया लोगों के सुख-दुख के भागी बनते रहें हैं।सोनपुर ही नहीं पूरे इलाके में कहीं भी आप राजा साहब की चर्चा करें तो लोग जरूर कहेंगे लगन देव बाबू राजा तो नहीं थे पर राजा से कम भी नहीं थे। राजा साहब का नामकरण देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने लगन देव बाबू के लिए किया था उनकी दानशीलता की कहानियां आज भी गांव गांव में कई सुनी जाती है।सैकड़ो गरीब कन्याओं की शादियां कराई भूमिहीनों के लिए अपनी जमीन में गांव बसा दिया बिना किसी पद पर रहते हुए इलाके में कई सारे जन कल्याणकारी कार्य की जिस कारण उनकी यश व कीर्ति आज भी कायम है। अयोजित कार्यक्रम में राम विनोद सिंह, जितेन्द्र कुमार सिंह,राजन सिंह,गणेश जी,कृष्ण सिंह, आशीष कुमार, जितेन्द्र जी,युवराज,राजकुमार,ऋतुराज,विवेक पप्पू बाबू लालगंज समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
दरौदा प्रखंड क्षेत्र में किसानों द्वारा धान का बिचड़ा लगाने का कार्य किया जा रहा है लेकिन नहीं हो रही बरसात के कारण किसान परेशान देखे जा रहे हैं किसानों द्वारा पंपिंग सेट के सहारे धान का बिचड़ा लगाया जा रहा है जो जो किसानों को महंगा पड़ रहा है वहीं किसानों का कहना है इस साल जून महीने में बारिश नहीं होने के कारण धन के बिचड़ा लगाने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है
दरौदा प्रखंड क्षेत्र में आज प्रधानमंत्री द्वारा मन के बाद के कार्यक्रम को ग्रामीण जनता ने सोशल मीडिया के माध्यम से सुना जहां पर प्रधानमंत्री ने आज कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा , मुझे मन की बात के लिए कई संदेश मिले हैं जिसके लिए मैं आप सभी का आभारी हूं . पीएम मोदी ने कहा कि , आज मैं आज उस जन आंदलोन की चर्चा करना चाहता हूं जिसका देश के हर नागरिक के जीवन में बहुत महत्व है
