अग्नीपथ योजना युवाओं के हित में नहीं सरकार को इसे वापस लेना चाहिए- खेग्रामस नेता कृष्णा राम। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

आंदर थाना क्षेत्र के चकरी गांव से पुलिस द्वारा छापेमारी कर 25 लीटर महुआ शराब के साथ एक शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार धंधेबाज चकरी गांव निवासी मंतोष शाह है। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

आंदर थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव में गोली कांड मामले में महीनों से फरार एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्त थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव निवासी अजय शंकर गोड़ बताया जा रहा है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि 28 अक्टूबर को मीरपुर गांव मे दो पटीदारों के बीच आपसी विवाद को लेकर गोलीबारी की गई,जिसमें चाचा भतीजा की मौत हो गई।

बढ़ती महँगाई से जनता परेशान हैं। अब काम भी कम मिलता है। इसके साथ ही जितनी दिहाड़ी मिलती है। इससे गुजारा भी नहीं हो पा रहा है

मांझी थाना पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान रविवार को एक गाड़ी से 22 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है। वहीं पुलिस ने गाड़ी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। तथा उससे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि अंग्रेजी शराब बलिया से पटना ले जाया जा रहा था।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

सोनपुर बिहार में भले ही शराबबंदी कागज के पन्नों पर दिखाई दे रही है लेकिन धरातल पर यह शराबबंदी सफल नहीं होती दिखाई दे रही है । आए दिन पुलिस छापामारी कर रही है और शराब भट्ठी को ध्वस्त कर रही है साथ ही शराब पीने वाले को पकड़ रहे हैं फिर भी शराब की बिक्री जोर शोर से चल रही है। ऐसा ही एक मामला सोनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने छापामारी कर शराबियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया । इस बात की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि तीनों शराबी को मौके पर गिरफ्तार करने के बाद उसी के शरीर की अल्कोहल की मात्रा जांच के दौरान उसके शरीर से शराब पीने की पुष्टि हुई । गिरफ्तार शराबी रमेश महतो सबलपुर बिन टोली ,शत्रुघ्न महतो अंग्रेजी बाजार कुम्हार टोली, विजय कुमार सिंह पहाड़ी चक को मद्य निषेध अधिनियम की धारा का प्रयोग करते हुए उसे छपरा जेल भेज दिया गया है ।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

सोनपुर और नयागांव पुलिस ने लगातार शराब भट्टी को ध्वस्त कर रही है । इसी क्रम में नयागांव थाने के शोभेपुर गांव के सामने गंगा नदी उस पार दियारा क्षेत्र में एक शराब भट्टी को ध्वस्त करते हुए 2000 लीटर अर्ध निर्मित देशी शराब को विनिष्ट किया है वहीं दूसरी ओर सोनपुर पुलिस ने एक शराब भट्टी को ध्वस्त करते हुए 1000अर्द्ध निर्मित शराब को विनिष्ट किया।

सोनपुर नगर पंचायत के बरबट्टा में रविवार के दिन भाजपा नेता ओम कुमार सिंह के आवास पर 1 बजे दिन में एक कार्यक्रम में नागालैंड के पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार का आगमन होने वाला है । इस बात की जानकारी देते हुए भाजपा नेता ओम कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि उनके पिता राजा साहब के नाम से मशहूर स्वर्गीय बाबू लगन देव सिंह की स्मृति श्रद्धांजलि सभा में नागालैंड के पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार मुख्य अतिथि के तौर पर पधार रहे हैं ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

पुलिस ने भरपुरा में छापामारी कर देसी शराब को किया बरामद सोनपुर ---सोनपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भरपुरा पंचायत भवन के नजदीक बसवारी मैं छापामारी कर करें 5 लीटर से ऊपर देसी शराब को बरामद कर लिया है । इस खबर से आसपास के शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया ।

बिहार राज्य के सिवान जिला से मोबाइलवाणी संवाददाता अनीश कुमार ने जानकारी दिया की महाराजगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ रवि रंजन कुमार ने प्रखंड के पटेढ़ा पंचायत में चल रहे नल जल योजना का निरीक्षण किया प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि मौसम में बदलाव होने के बाद गर्मी काफी बढ़ी है। गर्मी के दिनों में सभी लोगों को पानी की काफी आवश्यकता होती है। गर्मी में सुबह शाम दोपहर में भी वार्ड सदस्य को पानी का सप्लाई देने का निर्देश दिया गया है साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि जो लोग समय से पानी की सप्लाई नहीं देंगे भेदभाव करेंगे कार्य में लापरवाही करेंगे उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने पंचायत में घर-घर घूमकर नल जल योजना के बारे में ग्रामीणों से पूछताछ भी किया.