सोनपुर बिहार में भले ही शराबबंदी कागज के पन्नों पर दिखाई दे रही है लेकिन धरातल पर यह शराबबंदी सफल नहीं होती दिखाई दे रही है । आए दिन पुलिस छापामारी कर रही है और शराब भट्ठी को ध्वस्त कर रही है साथ ही शराब पीने वाले को पकड़ रहे हैं फिर भी शराब की बिक्री जोर शोर से चल रही है। ऐसा ही एक मामला सोनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने छापामारी कर शराबियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया । इस बात की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि तीनों शराबी को मौके पर गिरफ्तार करने के बाद उसी के शरीर की अल्कोहल की मात्रा जांच के दौरान उसके शरीर से शराब पीने की पुष्टि हुई । गिरफ्तार शराबी रमेश महतो सबलपुर बिन टोली ,शत्रुघ्न महतो अंग्रेजी बाजार कुम्हार टोली, विजय कुमार सिंह पहाड़ी चक को मद्य निषेध अधिनियम की धारा का प्रयोग करते हुए उसे छपरा जेल भेज दिया गया है ।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
