लंबाई में एशिया प्रसिद्ध सोनपुर प्लेटफार्म के नीचे पुराना सोनपुर --हाजीपुर सड़क मार्ग पर अनाधिकृत रूप से टेंपो चालकों द्वारा टेंपो लगाकर मार्ग को अवरुद्ध कर दिए जाने के कारण सुबह से शाम तक हर रोज हजारों यात्री परेशान हो रहे हैं । मार्ग अवरुद्ध कर दिए जाने से अक्सर दुर्घटनाएं भी होते रहता है क्योंकि जब जाम छोटता है तो आपाधापी में वाहनों का भाग दौर शुरू हो जाता है । टेम्पू स्टेण्ड रहने के बाबजुद टेम्पू चालक टेम्पू को सड़क मार्ग पर लगाकर यातायात बाधित कर देते हैं । टेंपो स्टैंड के पास तथा इसके इर्द-गिर्द चरस ,अफीम, शराब सहित अन्य मादक पदार्थों की बिक्री होने की खबर है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ,केन्द्र सरकार के अग्निपथ योजना के खिलाफ, सोनपुर प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा के अध्यक्षता में प्रखंड कार्यालय परिसर सोनपुर में एक दिवसीय सत्याग्रह किया गया। इस सत्याग्रह कर्यक्रम के अध्यक्षता करते हुए शर्मा ने कहा कि अग्निपथ एक धोखा है ।प्रभारी संजीव कुमार कर्णवीर, ने कहा कि केन्द्र सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खेल रही है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

निकटतम प्रत्याशी संघ के अध्यक्ष सुधीर ठाकुर ने कहा कि कोरोना में जनता और व्यापारी लोग आर्थिक रूप से कमजोर हो गया है और मुजफ्फरपुर नगर निगम के द्वारा यूजर टेक्स, ट्रेड लाइसेंस के नाम पर लोगों और व्यापारी से जबरन राशि जमा करने का फरमान जारी कर दिया गया है जिसका निकटतम प्रत्याशी संघ विरोध कर रही है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

आंदर प्रखंड के मूल्यांकन शिविर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र आंदर में दिनांक 28 जून 2022 मंगलबार को लगाकर प्रमाणपत्र बनवाया जायेगा।इसके तहत कक्षा 1 से 12 तक के विभिन्न कोटि के दिव्यांग बच्चों को मेडिकल टीम द्वारा UDID कार्ड बनवाने व नवीनीकरण के लिए प्रखण्ड स्तर पर जाँच शिविर का आयोजन किया गया है।सम्बन्धित जानकारी समावेशी शिक्षा के वरीय साधन सेवी प्रमोद कुमार के द्वारा दी गई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

अंसाव थाना क्षेत्र के फाजिलपुर गांव में अज्ञात चोरों ने रविवार रात दो घरों में घुस कर लगभग 12 लाख रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरी की घटना की जनकारी सोमवार की सुबह लगी।दोनों घरों के सदस्य छत पर सोये हुए थे इस दौरान चोरो ने दोनों घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। घर में चोरी की जानकारी लगते ही दो घरों के परिजन रोनो चिलाने लगे चिलाने की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिसके बाद इस घटना की सूचना पुलिस को दी गयी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

आंदर प्रखंड क्षेत्र के ऐतिहासिक ब्रह्म राज बाबा हरिराम मंदिर में आषाढ़ मास के शिवरात्रि पर पूजा पाठ के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान सुबह से ही श्रद्धालु गण रुद्राभिषेक किए। इसके साथ ही दूर दराज से लोग बाबा हरिराम की पूजा करने पहुंचे। जिससे मंदिर परिसर में मेला जैसा नजारा बना रहा। वहीं आंदर बाजार स्थित शिवाला मंदिर में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

दरौंदा। प्रखंड क्षेत्र के आधा दर्जन गांव के किसान धान का बिजड़ा नहीं डाल रहे है. इन किसानों को डर सता रहा है कि फिर पानी आएगी तो उनके लगे लगाए फसल फिर से डूब जाएंगे. पिछले कई वर्षों से सिरसाव, सिरसाव मठिया, पिपरा मठिया, कोडारी खुर्द, दरौंदा एवं पिपरा गांव के किसान अपने खेतों में हजारों रुपए खर्च कर के धान का फसल लगाते हैं. लेकिन बारिश एवं नहर का पानी आने से कई गांवों का पानी इन गांवों के चौर में गिरते है. जिससे सभी फसल डूब जाते है. इसका सबसे बड़ा कारण है छपरा-सीवान मुख्य मार्ग एनएच 531 पर सिरसाव मठिया गांव के समीप पूर्व में लगे पुलिया एनएच सड़क निर्माण के समय बंद कर दिया गया. पूर्व में चौर का पानी खाँड़ के माध्यम से बोहटा में जाकर मिल जाता था. जिससे इस गांव के पानी आसानी से निकासी हो जाती थी. इससे किसानों के धान के फसल की पैदावार अधिक मात्रा में होती थी. अब किसानों के धान एवं गेहूं दोनों फसल नहीं हो पाते हैं. इन क्षेत्रों में पानी जनवरी महीने तक रहती है. जिससे गेहूं की फसल नहीं हो पाती है. बता दें कि पानी निकासी एवं पुलिया के निर्माण के लिए पूर्व में ग्रामीणों द्वारा 531 को कई घंटों तक बंद कर आवागमन बाधित किया गया था. जिसके बाद अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा आश्वासन देकर हटवा दिया गया कि जल्द पुलिया का निर्माण करा दिया जाएगा. लेकिन ग्रामीणों के सड़क से हटते ही उन पर सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने का मामला बताकर प्राथमिकी दर्ज करा दिया गया. लेकिन आज तक पुलिया का निर्माण नहीं हुआ. इस स्थिति को देखते हुए किसान धान का बीजड़ा नहीं डाल रहे हैं.

दरौदा प्रखंड क्षेत्र में आज आषाढ़ शिवरात्रि को को लेकर श्रद्धालुओं द्वारा आज बड़ी श्रद्धा सुमन के साथ भगवान भोलेनाथ तथा माता पार्वती की श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की आषाढ़शिवरात्रि का हिंदू धर्म में काफी ज्यादा महत्व होता है इस दिन भगवान भोलेनाथ माता पार्वती की पूजा श्रद्धा सुमन करने से घर में सुख संपत्ति और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है .विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सोनपुर रेलवे स्टेशन पर जैसे ही बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन पहुंची वैसे ही पुलिस ने बोगी की तलाशी ली जहां जनरल बोगी में एक बैग में रखे लावारिस हालत में अंग्रेजी शराब को बरामद किया है। इस बात की जानकारी देते हुए रेल थानाध्यक्ष जय सिंह टीयू ने सोमवार को बताया कि लावारिस हालत में जनरल बोगी से 15 बोतल अंग्रेजी शराब रविवार को बरामद किया गया है ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सोनपुर नयागांव थाना क्षेत्र के हासिलपुर गंगा नदी में स्नान करने के क्रम में पैर फिछलने से गहरे पानी में चले जाने से एक युवक की मौत हो गई । इस बात की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राम ने बताया कि गंगा नदी में एक युवक के स्नान करने के क्रम में रविवार की मौत हो गई । मृतक की पहचान संतोष कुमार उम्र 26 वर्ष पिता वशिष्ठ महतो घर हासिल पुर थाना नयागांव के रूप में हुई है । मृतक को शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया । इस घटना के बाद से परिवार जनों को रो -रो के बुरा हाल है वही इस घटना के बाद से गांव में मातम छा गया ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।