सोनपुर थाना , नयागांव थाना,पहलेजा ओपी, हरिहरनाथ ओपी में नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए सभी पुलिसकर्मियों को थानाध्यक्ष, थाना प्रभारी ,ओपी प्रभारी ने नशा नहीं सेवन करने के लेकर शपथ दिलाई साथ ही थाना परिसर में वृक्षारोपण किया । सोनपुर थाना परिसर में थाना प्रभारी देवानंद कुमार के नेतृत्व में थाना के सभी पुलिसकर्मियों ने नशा मुक्ति के लिए शपथ ली। बिहार पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार सोनपुर थाना प्रांगण में रविवार के सोनपुर थाना प्रभारी देवानंद ने उपस्थित थाना में कार्यरत पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों को हाथ उठाकर शपथ दिलाया कि हम लोग ना नशा करेंगे ना नशा करने वालों को प्रश्रय देंगे। कर्तव्य में रहे या नहीं रहे इस बात की शपथ लेते हैं कि नशा सेवन के खिलाफ कार्य करते रहेंगे। शपथ लेने वालों में एसआई रितेश मिश्रा, लालबाबू पंडित,रत्न कुमार यादव,मो तज्जमुल सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व मुन्ना कुमार सहित अन्य कर्मियों ने थाना परिसर में विभिन्न प्रजाति के फलदार व शौहदार वृक्षारोपण किया । थाना प्रभारी देवानंद ने उपस्थित पुलिस कर्मियों को उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है । वृक्ष ऑक्सीजन ही नहीं बल्कि शुद्ध वातावरण के अलावा लकड़ियां व फल ,पोस्टिक आहार देती है । एक वृक्ष लगाना 100 पुत्र के समान है। हर मनुष्य को अपने जीवन में एक वृक्ष लगाना चाहिए । वही नयागांव थाना परिसर में भी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार के नेतृत्व में सभी पुलिसकर्मियों को नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए सभी पुलिसकर्मियों को नशा नही सेवन करने की शपथ दिलाई साथ ही थाने परिसर में वृक्षारोपण किया । इस मौके पर उपस्थित रहे सतीश प्रताप सिंह ,सरिता कुमारी, चौकीदार विकास कुमार के साथ अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे । वही पहलेजा ओपी प्रभारी विश्व मोहन राम ने ओपी में सभी पुलिसकर्मियों को नशा का सेवन नहीं करने का शपथ दिलाई साथ ही फलदार आम व अन्य पौधे को वृक्षारोपण किये । इस मौके पर उपस्थित रहे एसआई अशोक चौधरी ,भगेरन रविदास ,मुरलीधर महतो ,पूर्व अवकाश प्राप्त एसआई के पी सिंह, बासुदेव राव, चौकीदार पृथ्वी कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
