लेरुआ गांव के समीप अवैध बालू डंपिंग के खिलाफ हुई छापेमारी में 55 हाईवा बालू जब्त किया गया। इस कार्रवाई से कथित बालू कारोबारियों में हड़कंप मच गया। अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार के नेतृत्व में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रमोद रावत के साथ सहायक खनन निरीक्षक समेत कई अधिकारियों की टीम शनिवार की सुबह स्थल पर पहुंची छापेमारी शुरू की। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

होली को ले प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। वहीं लोगों से रंगों का त्योहार होली आपसी सौहार्द भाईचारा के साथ मनाने की अपील की गई है। कोरोना संक्रमण को ले गाइडलाइन का पालन करने का निर्देश दिया गया है। अनुमंडल प्रशासन द्वारा होली में आयोजन नहीं करने की अपील की गई है। रविवार की रात परंपरा अनुसार होलिका दहन किया जाएगा। जिसे लेकर सभी होलिका दहन वाले स्थलों पर पुलिस बल के साथ दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

शुक्रवार को बिहार बोर्ड के 12वीं का रिजल्ट जारी होते ही बरबीघा के प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान मॉडर्न इंस्टिट्यूट के छात्र - छात्राओं के बीच ख़ुशी की लहार दौड़ गई I मुख्यतः बायोलॉजी और इंग्लिश विषय की पढ़ाई के लिए मशहूर इस संस्थान से बायोलॉजी विषय में उत्‍कृष्‍ट अंक लाने वालों में साक्षी कुमारी (93), अदिति शर्मा (90), रितु कुमारी (90), शिवानी कुमारी (90), सोनाली राज (89) सिमरन (89), प्रियंका कुमारी (89), प्रियंका कुमारी (89), दीप्ती कुमारी (88), नव्या सिंह (87), रूबी कुमारी (87), ट्विंकल कुमारी (86), दीपाली कुमारी (86), नेहा कुमारी (85), आदि नाम शामिल है I इस संस्थान से कुल 157 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था जिसमें सभी 157 विद्यार्थी ने बायोलॉजी विषय में सफलता प्राप्त करते हुए परीक्षा भी उत्तीर्ण की I संस्थान के निदेशक शब्बीर हुसैन ने सभी छात्र - छात्राओं को बधाई देते हुए कहा की परिश्रम कभी बेकार नहीं जाता इसलिए यदि आप सकारात्मक सोच के साथ कठोर श्रम करते रहेंगे तो अपने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लेंगे I वही संस्थान की छात्रा साक्षी कुमारी ने कही की संस्थान के निदेशक ने कोरोना जैसे महामारी के कारण पूरी दुनियां लॉकडाउन हो चुकी थी I हम सभी विद्यार्थीगण परेशान थे की अब हम सब की पढ़ाई कैसे होगी लेकिन संस्थान ने उस विषम परस्तिथि में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर बेहतरीन ढंग से तैयारी कराई गई जिसके कारण इस संस्थान के सभी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया I संस्थान के निदेशक के द्वारा पढ़ाई का जो तरीका इस्तेमाल किया जाता है वे बहुत ही उपयोगी सिद्ध होता है I पढ़ाई के दौरान प्रत्येक दिन पिछले दिनों की पढ़ाई से संबंधित ओरल टेस्ट, सरपराइज टेस्ट लेना हम सभी विद्यार्थियों के लिए कफी फायदेमंद साबित हुआ I छात्रा अदिति शर्मा ने बताई की संस्थान के द्वारा बच्चों को आधुनिक तरीकों के द्वारा अध्ययन करवाना तथा बेहतर दिशा - निर्देश के कारण ही प्रत्येक वर्ष बेहतर परिणाम आते है I रितु कुमारी ने बताई की संस्थान के द्वारा प्रत्येक चैप्टर के समाप्ति के बाद टेस्ट लेना और उत्तर - पुस्तिका का मूल्यांकन करने के बाद बच्चों को वापस देना ताकि बच्चों को पता चल सके की उन्होंने कहाँ गलती की ताकि आगे वो इस प्रकार की गलती न कर सके I इसी कारण से बच्चों के परिणाम बोर्ड परीक्षा में बेहतर आते है I संस्थान के निदेशक शब्बीर हुसैन व शाजिया हसन, शाकिर हुसैन ने सभी छात्र - छात्राओं को बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की Iइस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

पिछले कई सालों से सासाराम सदर अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों के लिए बनने वाले क्वार्टर अभी तक पूरे नहीं हुए हैं डीएम ने कहे हैं कि जांच करके हम बताएंगे,इस खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

दिल्ली बोर्डर सहित पूरे देश में किसानों के आंदोलन का चार महीने पूरा होने पर संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से भारत बंद का आह्वान किया गया। बिहार में विधान सभा में भाकपा माले सहित विपक्षी विधायकों की पुलिसिया पिटाई के खिलाफ में महागठबंधन ने बिहार बंद में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर शुक्रवार को शेखपुरा में अखिल भारतीय किसान महासभा और भाकपा माले द्वारा पटेल चौक से प्रतिरोध मार्च निकालकर त्रिमुहानी चौक को एक घंटा के लिए जाम रखा। इस अवसर पर नेताओं ने बताया कि कार्पोरेटपरस्त मोदी सरकार किसानों की मांगों को अनसुनी कर रही है। आंदोलन के चार महीने पूरा होने पर भी मन की बात करने वाले मोदी किसानों की बात नहीं सुन रहे। उन्होंने कहा कि बिहार में जब से नीतीश जी मोदी के साथ गए हैं। वे भी मोदी की भाषा बोलने लगे हैं। अब वे भी जनता और जीते हुए प्रतिनिधियों का दमन कर राज करना चाहते हैं। बिहार की जनता इसके विरोध में सड़क पर विरोध कर रही है। शुक्रवार की बंदी में भाकपा माले के जिला सचिव विजय कुमार विजय, अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला सचिव कमलेश कुमार मानव, एक्टू नेता कमलेश प्रसाद, किसान नेता राजेश कुमार राय, विश्वनाथ प्रसाद, शिवनंदन यादव, राजेंद्र पासवान, रामकृपाल सिंह, तेतरी देवी, अनीता देवी, मिस्टर मांझी, कृष्णनंदन चौहान, रीता देवी, रीना कुमारी आदि सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता भाग लिया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

आज सासाराम गोला में बाजार करने जा रही थी एक महिला को बाइक सवार ने मारी टक्कर महिला हुई घायल महिला को इलाज के लिए ड्रामा सेंटर भर्ती कराया गया, इस खबर को विस्तार से सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

प्रभारी योग प्रशिक्षक आशीष आर्या ने शहर के महादेवनगर,जवान चौक में स्थित शमायरा पब्लिक स्कूल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाये जा रहे योग के महत्वपूर्ण उपयोगिता को समझाते हुए एवं फिट इंडिया मूवमेंट को आगे बढाते हुए बच्चों के बीच शिक्षकों के उपस्थिति में योग का अभ्यास कराकर योग के बढ़ती महत्व को समझाया और विभिन्न प्रकार के योगासन का प्रदर्शन किया। जिसे बच्चे एवं शिक्षक देखकर खूब रोमांचित हुए। बच्चों में योग और योगासन करने की भावना जागी। योग प्रशिक्षक आशीष आर्या ने बच्चों को सुखासन, पद्मासन, वज्रासन सिंहासन, मयूरासन, गोमुखासन तथा शांति मंत्र एवं विद्यार्थियों के लिए अति महत्वपूर्ण गायत्री मंत्र के फायदे को समझाया। इसके आगे योग प्रशिक्षक आशीष आर्या ने बताया कि खेलों इंडिया यूथ गेम्स में योगासन को शामिल करने के बाद स्कूली बच्चों में योग और योगासन करने की लालसा बढ़ी है और देश का झंडा पूरे विश्व में लहराने का अवसर बढा है। मौके पे शमायरा पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर विश्वनाथ कुमार, प्राचार्या आभा सिन्हा, गौरव कुमार, पिंकी कुमारी, रूकमिणी कुमारी, नैना कुमारी,रत्नेश कुमार तथा योग प्रशिक्षु शिवम कुमार एवं मनीष कुमार उपस्थित थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

भारतीय जनता पार्टी के द्वारा त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनाव में जिला परिषद प्रत्याशी के लिए परिचर्चा शेखपुरा पश्चिमी जिला परिषद् क्षेत्र का परिचर्चा देबले मे हुआ। इस बैठक की अध्यक्षता पंचायती राज जिला संजोयक अजय कुमार सिंह ने किया। मंच संचालन जिला महामंत्री अरविन्द कुमार ने किया । इस बैठक में जिला अध्यक्ष प्रो० सुधीर कुमार , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह प्रभारी मनोज कुमार सिन्हा,जिला महामंत्री संजय कुमार उर्फ कारू सिंह ,,जयप्रकाश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश कुमार,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गौतम कुमार,किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वरुण कुमार,जिला मंत्री शांति देवी,जिला प्रवक्ता विभूति कुमार, गौरव कुमार , रामजाने कुमार ,पूर्व मुखिया पिंटू कुमार, कंचन कुमार,पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि अरुण पासवान सहित अन्य शामिल हुए।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

भारत विश्व का दहन आधारित तंबाकू उत्पादों का दूसरा बड़ा उपभोक्ता है और तंबाकू से संबंधित बीमारी के कारण प्रतिवर्ष 10,लाख से अधिक लोगों की मौत आसमय हो जाती है। किशोरावस्था में धूम्रपान अब देश में एक महामारी का रूप ले रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार भारत में 12% धूम्रपान करने वाले का घर है ।जो 12 करोड़ तंबाकू का सेवन करते हैं । भारत प्रतिवर्ष तंबाकू सेवन से 10 लाख लोगों की मौत होती है ।भारत की 16 साल से 28 साल के उम्र के 14% बच्चे तंबाकू का इस्तेमाल करते हैं। कार्यशाला का विधिवत उद्घाटन अधिकारियों ने दीप जलाकर किया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में सत्य प्रकाश शर्मा ए डी एम निशांत, अनुमंडल पदाधिकारी सिविल सर्जन डॉकृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह, डीपीआरओ सत्येंद्र प्रसाद , अमित कुमार नजारत उप समाहर्ता सोनी कुमारी जिला कल्याण पदाधिकारी, शशि शेखरम डी टी ओ डॉ वीरेंद्र कुमार नोडल अधिकारी सुनील चौधरी अधिकारी प्रोग्राम पदाधिकारी के साथ साथ सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी थानाध्यक्ष आदि उपस्थित थे। कार्यशाला में तम्बाकू जनित पदार्थों के उपयोग और बिक्री पर कड़ाई के साथ उन्मूलन करने पर चर्चा हुई।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

केंद्र और राज्य सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ राष्ट्रव्यापी भारत बंद के समर्थन में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कार्यालय कार्यानंद शर्मा भवन स्टेशन रोड शेखपुरा से प्रतिरोध मार्च नरेंद्र दामोदर दास मोदी प्रधानमंत्री का पुतला लेकर पटेल चौक खंड पर कटरा चौक होते हुए चांदनी चौक पर जाकर घंटों रोड जाम करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला फूंका । प्रतिरोध मार्च में शामिल बड़ी संख्या में किसान मजदूर एवं नौजवानों ने नारा अपने हक और अधिकार का देते हुए शेखपुरा जिला के प्रमुख सड़क पर मार्च करते हुए बता दिया कि 26 नवंबर से लगातार बिहार के शेखपुरा जिला में भी तीनों काला कानून के खिलाफ आंदोलन बड़ी संख्या में चलाई जा रही है। शेखपुरा में भी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के साथ-साथ महागठबंधन के तमाम लोग किसान मजदूरों के आंदोलन के हित में समर्थन करने के लिए संकल्पित है। इस आंदोलन में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव प्रभात कुमार पांडे, अंचल सचिव केदार राम, जिला कार्यकारिणी सदस्य रमाशंकर सिंह अधिवक्ता ,आनंदी प्रसाद सिंह, अंचल सचिव चंद्र भूषण प्रसाद सहित अन्य शामिल थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।