शेखोपुरसराय स्थानीय थाना पुलिस ने अलग अलग स्थानों पर छापामारी कर एक साइबर ठग और बीस लीटर देसी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। छापामारी का नेतृत्व थाना अध्यक्ष रंजन कुमार ने किया। पुलिस ने बताया कि महब्बतपुर गांव से साईबर क्राईम गिरोह के बदमाश कन्हैया कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि पन्हेसा गांव से एक शराब कारोबारी सुधांशु कुमार को बीस लीटर देसी शराब के साथ पकड़ा गया। बरामद शराब को पुलिस ने जब्त कर ली। बाद में दोनों बदमाशों को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार कारोबारी के विरुद्ध स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
अरियरी प्रखंड अंतर्गत सनैया पंचायत के जखौर गांव में खाना पकाने के दौरान रसोई गैस सिलेंडर के लीक हो जाने से घर में लगी आग से घर में रखा 50 हजार रूपए की नकदी सहित लगभग दो लाख रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई। सूत्रों ने बताया कि गृहस्वामी इंद्रदेव महतो के घर के पीछे मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। दो दिन पहले वे बैंक से निकासी कर पचास हजार रुपए लाकर घर में रखे थे।घर में खाना पकाने के दौरान रसोई गैस लीक होने पर घर वाले घर से निकल कर भाग गए।इसी दौरान रसोई गैस के कारण आग की लपटें तेज हो गई और पूरे घर को अपने चपेट में ले लिया। देखते ही देखते घर में रखा पलंग , चौकी , बिछावन , कपड़ा और अन्य सामान जलकर राख हो गया। साथ ही रसोई गैस सिलेंडर भी बाद में तेज आवाज के साथ विस्फोट कर कई टुकड़ों में परिणत हो गया। भाग्यशाली रहे घर वाले कि कोई इस घटना में कोई हताहत नहीं हुए। बाद में ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
Transcript Unavailable.
होली त्यौहार के अवसर पर जिले में शांति व्यवस्था कायम है ।इसके लिए जिला अधिकारी इनायत खान के आदेश के आलोक में 90 से अधिक स्थानों पर दंडाधिकारी पुलिस पदाधिकारी एवं पर्याप्त संख्या में सशस्त्र पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिलाधिकारी स्व स्वयं लगातार नियंत्रण कक्ष से संपर्क बनाए हुए हैं।चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात है। गुप्तचर तथा सादे लिबास में भी पुलिस वालों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिसके कारण जिले में अमन चैन शांति कायम है। कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय सूचना प्राप्त नहीं है। सभी प्रतिनियुक्त स्थानों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित होकर विधि व्यवस्था संधारण में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।अनुमंडल पदाधिकारी एवं एसडीपीओ के द्वारा भी लगातार औचक निरीक्षण किया जा रहा है। जिला नियंत्रण कक्ष 24 घंटे कार्यरत है जिसका दूरभाष संख्या 06341-223333 है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
जिले का एकमात्र प्रतिष्ठित संस्थान संस्कार पब्लिक स्कूल का पूर्ववर्ती छात्र राजा बाबू ने इस बार बिहार बोर्ड की इंटर परीक्षा में 91% अंक हासिल कर एक बार फिर से जिले का नाम गौरवान्वित किया जिसने खुद विद्यालय प्रबंधन को इसकी सूचना देते हुए यह बताया कि इसकी रणनीति उसने संस्कार पब्लिक स्कूल में ही सीखी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
चेनारी प्रखंड के रामगढ़ जिविका मे तेल व दाल----------- अधिक जानकारी का लिय क्लिक करे।
आयरकोठा-अकोढी रोड पर करवाला के समीप बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट मे आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक के कुचलने की खबर पुलिस को मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर घायल युवक को इलाज के लिए पीएचसी ले गई। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
2014 से नौहट्टा में पंडुका गांव में सोन नदी पर पुल बनाने के लिए प्रयासरत था। इसकी स्वीकृति दिलाने के प्रयास में लगा जो जिला को कई राज्यों से जोड़कर क्षेत्र में विकास का आयाम जोड़ेगा। उक्त बातें सांसद छेदी पासवान ने शनिवार को पंडुका में पुल निर्माण कर्य स्वीकृति मिलने को ले अपने आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में कही। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
कोचस बस पड़ाव के समीप साराराम-चौसा पथ में एक ट्रक ने एक बुजुर्ग को रौंद दिया। जिसमें बुजुर्ग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायल बुजुर्ग कोचस थाना देव खैरा निवासी राम कैलास सिंह बताए जा रहे हैं। घायल को इलाज के लिए राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
करगहर थाना क्षेत्र के जंगल महाल गांव में शनिवार की दोपहर बिजली के शार्ट सर्किट से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई । जिसमें उक्त गांव निवासी इंदल चौधरी के एक बीघे मे लगी गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। बताया जाता है कि गांव के बधार में गुजरे हाई वोल्टेज बिजली के तार तेज हवा में टकरा गई । जिससे निकली चिंगारी से गेहूं की खड़ी फसलों में आग लग गई। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
