संझौली गर्मी आने के साथ ही तेज हवा के कारण बिजली की अनियमित आपूर्ति को लेकर लोग परेशान हैं। बिक्रमगंज से नोखा जाने वाले फीडर के 33 हजार की लाइन को बंद रखा गया है। इस कारण नोखा व संझौली में बिजली की अनियमित आपूर्ति हो रही है।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

आज़ मानाराम जा रहा है मुर्ख दिवस

डेहरी के उर्स मेला घूमने निकले दावथ थाना क्षेत्र के कोआथ गांव के चार युवकों का शव इंद्रपुरी बराज स्थित सोन नद से बुधवार को दोपहर में मिला। चारों युवकों के शव मिलते ही उनके परिजनों के विलाप से इंद्रपुरी बराज का इलाका गूंज उठा। यह देखकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की आंखें नम हो गईं। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

काराकाट थाना क्षेत्र के जहनपुरा गांव में रविवार की शाम में करंट प्रवाहित हो रहे तार की चपेट में आने से ट्रक जल गया। घटना में चालक भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। उसे ग्रामीणों के सहयोग से निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

इंद्रपुरी थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग हुई सड़क दुर्घटना में इंद्रपुरी थाना के एएसआई समेत एक अन्य व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि सड़क दुर्घटना में घायल चार लोगों का इलाज डेहरी व बनारस के निजी क्लीनिक में चल रहा है। एएसआई की मौत से पुलिस परिवार में मातम छा गया है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बुधवार को समाहरणालय के मंथन सभागार में उपविकास आयुक्त सत्येंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में पोषण समारोह आयोजित किया गया। इसमें उपस्थित अधिकारियों को बताया गया कि सही पोषण से बच्चों का गुणात्मक एवं परिमाणात्मक विकास होता है। बच्चे देश के भविष्य हैं ।उनकी पोषण पर ध्यान देना सर्वोच्च प्राथमिकता है ।जानकारी के अभाव में बच्चों को सही पोषण नहीं मिल पाता है ।उप विकास आयुक्त ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र से लेकर विद्यालय में पढ़ने वाले सभी बच्चों को सही पोषण में सम्मिलित किया जाए। इसके लिए सभी विभागों को समन्वय से कार्य करना होगा। एनीमिया से बचने के लिए आयरन की गोली सभी बच्चों को समय सुलभ कराने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर डॉ कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह सिविल सर्जन ने बताया कि पोषण और स्वास्थ्य पर ठीक से ध्यान दिया जाए तो बच्चों में कुपोषण और बीमारी बहुत कम होगी। इसके लिए बच्चों के माता-पिता और उनके अभिभावकों को जागरूक करना जरूरी है। सभी बच्चों को एनीमिया से बचने के लिए आयरन की गोली दी जा रही है ।प्राइवेट विद्यालय के बच्चों को आयरन गोली एल्बेंडाजोल आदि आवश्यक दवा में निशुल्क वितरण करने का निर्देश दिया गया. इस अवसर पर डीपीओ तृप्ति सिन्हा को लोगों को जागरूक करने के लिए कई निर्देश दिए गए ।आंगनवाड़ी सेविका सहायिका सुपरवाइजर के साथ-साथ सभी विभागों का कोआर्डिनेशन करने के लिए निर्देश दिया गया। उप विकास आयुक्त ने सरकार की योजना जो बच्चों के लिए है उसको सभी बच्चों के पास समय सुलभ कराने के लिए डीपीओ आईसीडीएस को कई निर्देश दिया गया।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तिलका मांझी भागलपुर विश्व विद्यालय भागलपुर के पूर्व विश्व विद्यालय महासचिव रोहित कुमार की मां का हृदय गति रुक जाने से मृत्यु हो गई। वे लगभग 62 वर्ष आयु की थी। उनके निधन पर बीजेपी महिला मोर्चा की नेत्री व पूर्व जिला परिषद सदस्य रेशमा भारती , बीजेपी नेता मनोज कुमार तूफानी , बीजेपी के जिला प्रवक्ता राजीव कुमार सिन्हा , जिला उपाध्यक्ष विपिन मंडल , जदयू नेता दीपू भारती सहित विभिन्न राजनीतिक दलों और संगठनों के लोगों ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है। वहीं उनकी मौत खबर सुनकर कई लोग उनके आवास पर पहुंचकर दिवंगत के पार्थिव शरीर पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

जिले के राजोपुरम मुहल्ला निवासी नवल किशोर सिंह के बैंक खाता से साईबर क्राईम गिरोह के बदमाशों ने रुपयों को खंगाल लिया। शहर के एसबीआई कृषि बैंक के शाखा से उनके खाते से 94 हजार रूपए गायब हो गए। यह साइबर ठगी का कांड व्हाट्सएप पर मैसेज भेज कर मोबाइल हैक करने के बाद किया गया है।इस मामले में स्थानीय नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। पीड़ित व्यक्ति के अनुसार उनके व्हाट्सएप मोबाइल पर एक मैसेज भेजा गया है जिसके बाद उनके खाते से 94 हजार रूपए की निकासी कर ली गई। उन्होंने बताया कि पैसे की निकासी के लिए उनके मोबाइल पर कोई मैसेज नहीं आया और किसी प्रकार का ओटीपी भी नहीं भेजा गया । उनका मोबाइल पिछले 2 महीने से रिचार्ज नहीं होने की वजह से काम नहीं कर रहा है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बुधवार की शाम शहर के बाईपास रोड स्थित कमासी मोड़ के समीप एक बाइक के अनियंत्रित होने के कारण बाईक सड़क किनारे पलट गई और उस पर सवार 3 युवक बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय नागरिकों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया । घायलों की पहचान कमासी गांव निवासी सुरेंद्र पंडित, लव कुमार तथा चंद्र राम के रूप में की गई है। सूत्रों के मुताबिक एक बाइक पर तीनों सवार होकर बुधवार की संध्या बाजार की तरफ जा रहे थे। गांव से बाहर निकलते ही बाइक असंतुलित हो गई और तीनों दुर्घटना का शिकार बने।घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा शेखपुरा शहर के बड़ी संगत पुल पर निवासी और युवा समाजसेवी दीपू कुमार उर्फ दीपू भारती को एंटी करप्शन फाउंडेशन का शेखपुरा जिला का निदेशक मनोनीत किया है। उधर दीपू भारती को एंटी क्रपशन फाउंडेशन का जिला निदेशक मनोनीत किए जाने पर कई लोगों ने उन्हें बधाई दी है।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।