जिले के राजोपुरम मुहल्ला निवासी नवल किशोर सिंह के बैंक खाता से साईबर क्राईम गिरोह के बदमाशों ने रुपयों को खंगाल लिया। शहर के एसबीआई कृषि बैंक के शाखा से उनके खाते से 94 हजार रूपए गायब हो गए। यह साइबर ठगी का कांड व्हाट्सएप पर मैसेज भेज कर मोबाइल हैक करने के बाद किया गया है।इस मामले में स्थानीय नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। पीड़ित व्यक्ति के अनुसार उनके व्हाट्सएप मोबाइल पर एक मैसेज भेजा गया है जिसके बाद उनके खाते से 94 हजार रूपए की निकासी कर ली गई। उन्होंने बताया कि पैसे की निकासी के लिए उनके मोबाइल पर कोई मैसेज नहीं आया और किसी प्रकार का ओटीपी भी नहीं भेजा गया । उनका मोबाइल पिछले 2 महीने से रिचार्ज नहीं होने की वजह से काम नहीं कर रहा है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।