बुधवार को समाहरणालय के मंथन सभागार में उपविकास आयुक्त सत्येंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में पोषण समारोह आयोजित किया गया। इसमें उपस्थित अधिकारियों को बताया गया कि सही पोषण से बच्चों का गुणात्मक एवं परिमाणात्मक विकास होता है। बच्चे देश के भविष्य हैं ।उनकी पोषण पर ध्यान देना सर्वोच्च प्राथमिकता है ।जानकारी के अभाव में बच्चों को सही पोषण नहीं मिल पाता है ।उप विकास आयुक्त ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र से लेकर विद्यालय में पढ़ने वाले सभी बच्चों को सही पोषण में सम्मिलित किया जाए। इसके लिए सभी विभागों को समन्वय से कार्य करना होगा। एनीमिया से बचने के लिए आयरन की गोली सभी बच्चों को समय सुलभ कराने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर डॉ कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह सिविल सर्जन ने बताया कि पोषण और स्वास्थ्य पर ठीक से ध्यान दिया जाए तो बच्चों में कुपोषण और बीमारी बहुत कम होगी। इसके लिए बच्चों के माता-पिता और उनके अभिभावकों को जागरूक करना जरूरी है। सभी बच्चों को एनीमिया से बचने के लिए आयरन की गोली दी जा रही है ।प्राइवेट विद्यालय के बच्चों को आयरन गोली एल्बेंडाजोल आदि आवश्यक दवा में निशुल्क वितरण करने का निर्देश दिया गया. इस अवसर पर डीपीओ तृप्ति सिन्हा को लोगों को जागरूक करने के लिए कई निर्देश दिए गए ।आंगनवाड़ी सेविका सहायिका सुपरवाइजर के साथ-साथ सभी विभागों का कोआर्डिनेशन करने के लिए निर्देश दिया गया। उप विकास आयुक्त ने सरकार की योजना जो बच्चों के लिए है उसको सभी बच्चों के पास समय सुलभ कराने के लिए डीपीओ आईसीडीएस को कई निर्देश दिया गया।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
