अरियरी प्रखंड अंतर्गत सनैया पंचायत के जखौर गांव में खाना पकाने के दौरान रसोई गैस सिलेंडर के लीक हो जाने से घर में लगी आग से घर में रखा 50 हजार रूपए की नकदी सहित लगभग दो लाख रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई। सूत्रों ने बताया कि गृहस्वामी इंद्रदेव महतो के घर के पीछे मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। दो दिन पहले वे बैंक से निकासी कर पचास हजार रुपए लाकर घर में रखे थे।घर में खाना पकाने के दौरान रसोई गैस लीक होने पर घर वाले घर से निकल कर भाग गए।इसी दौरान रसोई गैस के कारण आग की लपटें तेज हो गई और पूरे घर को अपने चपेट में ले लिया। देखते ही देखते घर में रखा पलंग , चौकी , बिछावन , कपड़ा और अन्य सामान जलकर राख हो गया। साथ ही रसोई गैस सिलेंडर भी बाद में तेज आवाज के साथ विस्फोट कर कई टुकड़ों में परिणत हो गया। भाग्यशाली रहे घर वाले कि कोई इस घटना में कोई हताहत नहीं हुए। बाद में ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
