Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
कल शनिवार को रामदुलारी गंगा इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय चेनारी में 3:00 बजे से फुटबॉल टूर्नामेंट फाइनल खेला जाएगा जिसमें हमारे चेनारी प्रखंड के और बाहर से भी लोग फुटबॉल को आनंद उठाने के लिए आते हैं और लोगों को बैठने के लिए और खिलाड़ियों को रहने के लिए बहुत बढ़िया व्यवस्था की गई है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बनौली पंचायत के ग्राम मलहर के भीम राम जी से बातचीत करते हुए पूछे कि आप के मुखिया कैसा होना चाहिए तो भीम जी बोले कि हमारे मुखिया पढ़ा लिखा हो शिक्षित हो और युवाओं को और मजदूरों को रोजगार और गरीबों को मदद करें वही अच्छा मुखिया हैं और मुखिया अपने समाज अपने लोग और पंचायत के लोग को भी देखरेख करें की कौन लोग बेरोजगार हैं उनको अपने पंचायत में ही रोजगार दिलाने का काम करें
बिहार के शेखपुरा ज़िले के अरियरी प्रखंड के विमान पंचायत अंतर्गत गगौरा निवासी ने बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से मेरा मुखिया कैसा हो कार्यक्रम के माध्यम से बताया कि विकास के नाम पर चुनाव से पहले बस कुछ नालियां बना दी गयी है। उन्होंने बताया कि मुखिया कभी भी स्कूल का निरीक्षण करने नहीं गए। उन्होंने बताया कि ग्राम सभा केवल कागज़ो पर हो जाता है
बिहार के शेखपुरा अरियरी प्रखंड के विमान पंचायत अंतर्गत गगौरा निवासी फूलमंती देवी ने बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से मेरा मुखिया कैसा हो कार्यक्रम के अंतर्गत अपनी बात कही। उन्होंने बताया कि फॉर्म भरने के बावजूद भी राशन कार्ड नहीं बना है। उन्होंने बताया कि मुखिया सीधे बात को टाल देते है। उन्होंने बताया कि मनरेगा में काम करने के बाद भी पैसा नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि मनरेगा जॉब कार्ड से मिलने वाले राशि देने के बदले लोग पैसा वसूल करते है
शेखपुरा अरियरी प्रखंड के विमान पंचायत अंतर्गत गगौरा निवासी विश्वनाथ बिंद ने डीलर के द्वारा हेराफेरी को लेकर मीडिया चैनल पर बातें कही
बिहार के शेखपुरा अरियरी प्रखंड के विमान पंचायत अंतर्गत गगौरा निवासी अजीत कुमार ने बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से मेरा मुखिया कैसा हो कार्यक्रम पर बात की। उन्होंने बताया कि मुखिया ऐसा हो जो रोज़गार दे। निवर्तमान मुखिया ने कोई भी विकास कार्य नहीं किया। वर्तमान मुखिया का ध्यान ग्राम के विद्यालय पर बिलकुल नहीं है। मनरेगा जैसी योजनाओं का भी लाभ नहीं मिला।
शेखपुरा अरियरी प्रखंड के विमान पंचायत अंतर्गत गगौरा निवासी छोटेलाल बिंद ने मीडिया चैनल पर आप-बीती बताई
बिहार के शेखपुरा जिले के अरियरी प्रखंड के विमान पंचायत अंतर्गत गगौरा निवासी प्रमोद बिंद ने बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से मेरा मुखिया कैसे हो कार्यक्रम में अपनी बात कही। उन्होंने बताया कि आजतक गाँव में ग्राम सभा का आयोजन नहीं हुआ है। मुखिया जीतने के बाद से गाँव कभी नहीं आये है। मुखिया से कुछ भी अपेक्षा नहीं है। उन्होंने बताया कि रोजगार के लिए कोई भी कदम नहीं उठाया जा रहा है
